'शिव मुझे अपने साथ ले चलो...' हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की पुरानी पोस्ट बनी मिस्ट्री, आर्थिक तंगी की बात भी आई सामने!

Haryanvi Actress Death Mystery: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की रहस्यमयी मौत के बाद उनकी पुरानी पोस्ट जिसमें 'शिव मुझे अपने साथ ले चलो' लिखा हुआ है, वायरल हो रही है. आर्थिक तंगी, काम की कमी और बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार ने इस केस को और भी संदिग्ध बना दिया है. जानिए दिव्यांका सिरोही डेथ मिस्ट्री की पूरी कहानी.

Haryanvi Actress Death Mystery
Haryanvi Actress Death Mystery

सोनिया सत्यानीता

follow google news

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार दिव्यांका सिरोही के निधन ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है. 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाली दिव्यांका की मौत अब एक गहरा रहस्य बनती जा रही है. उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक साल पुरानी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिन किया हुआ है.

Read more!

'शिव मुझे अपने साथ ले चलो'

दिव्यांका सिरोही ने साल 2023 में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह नीली जैकेट पहने और सिर पर कपड़ा बांधे नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'शिव मुझे अपने साथ ले चलो'. यह पोस्ट उनके प्रोफाइल पर सबसे ऊपर पिन की हुई है, जिसे अब उनके फैंस उनकी मौत से जोड़कर देख रहे हैं और काफी इमोशनल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को एक मिस्टीरियस सिग्नल के तौर पर देखा जा रहा है.

मासूम शर्मा के साथ आखिरी स्टेज शो

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने दिव्यांका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि सिरसा में दिव्यांका का आखिरी प्रोग्राम उनके साथ ही था. मासूम शर्मा ने कहा, 'हमने उनके साथ बहुत काम किया और कई स्टेज शेयर किए. सिरसा में हुआ शो शायद उनका आखिरी प्रोग्राम था. उनके जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है.' स्टेज पर अपनी जानदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर दिव्यांका अचानक इस तरह खामोश हो जाएंगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था.

तंगहाली और काम न मिलने का तनाव

इंडस्ट्री के सूत्रों और साथी कलाकारों के अनुसार, दिव्यांका पिछले काफी समय से काम न मिलने के कारण तनाव (डिप्रेशन) में थीं. वह गंभीर आर्थिक तंगी से भी जूझ रही थीं. इसी वजह से उन्होंने गुरुग्राम का अपना घर छोड़ दिया था और पिछले कई महीनों से गाजियाबाद में अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं. बताया जा रहा है कि मौत से महज 15-20 दिन पहले उन्होंने अपने एक दोस्त से पैसों की मदद भी मांगी थी. वह लगातार काम की तलाश में अपने जानकारों से संपर्क कर रही थीं.

मौत की परिस्थितियों पर उठते सवाल

परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात जब दिव्यांका अपने कमरे में अकेली थीं, तब उन्हें हार्ट अटैक आया और वह जमीन पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में अंदरूनी चोट लगी. हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई और न ही पोस्टमार्टम कराया गया. बुधवार सुबह ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम और बिना पुलिस कार्यवाही के इतनी जल्दबाजी में किए गए अंतिम संस्कार ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं.

यहां देखें वीडियो

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही डेथ मिस्ट्री: हार्ट अटैक या कुछ और? बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार ने उठाए गंभीर सवाल

    follow google news