हरियाणा और पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर डटे किसानों ने अपनी प्रस्तावित पैदल यात्रा को आगामी 4 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है . यह फैसला हरियाणा सरकार के अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया.
ADVERTISEMENT
किसान नेताओं ने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ 4 सितंबर को औपचारिक वार्ता कराने का संदेश दिया है. किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी किसान संगठनों से विचार-विमर्श करने के बाद यह तय किया गया है कि 4 तारीख को होने वाली बैठक में किसान डेलिगेशन भाग लेगा.
किसान नेताओं का कहना है कि अगर 4 सितंबर की बैठक में कोई सकारात्मक नतीजा निकलता है, तो यह बहुत अच्छी बात होगी. हालांकि, यदि वार्ता बेनतीजा रहती है, तो किसान मोर्चा दोबारा बैठक कर आगे का फैसला लेगा और यात्रा को अलग-अलग जगहों से पुनः शुरू किया जा सकता है.
प्रशासन ने जताया आभार
मामले पर जानकारी देते हुए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी (एसडीएम और डीएसपी नरवाना) ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की गई थी. इसके बावजूद किसानों ने कोई सड़क जाम नहीं की और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं. प्रशासन ने किसानों द्वारा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रवैया अपनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें: नूह: पहले भाई की मौत, 8 साल का इंतजार और बदले की आग... फिर लिया ऐसे बदला, सोशल मीडिया पोस्ट ने खुला मामला
ADVERTISEMENT


