नूह: पहले भाई की मौत, 8 साल का इंतजार और बदले की आग... फिर लिया ऐसे बदला, सोशल मीडिया पोस्ट ने खुला मामला

Nuh News: हरियाणा के नूह जिले के लहरवाड़ी गांव में 8 साल पुरानी रंजिश को लेकर 28 वर्षीय अजरुद्दीन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद हमलावरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या का बदला लेने का दावा किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

युवक ने लिया 8 साल पुरानी दुश्मनी का बदला?
युवक ने लिया 8 साल पुरानी दुश्मनी का बदला?
Google CTA

Nuh Murder Case: हरियाणा के नूह जिले के लहरवाड़ी गांव से एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां 8 साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए 28 वर्षीय अजरुद्दीन नाम के युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने सोशल मीडिया पर बेखौफ होकर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने भाई की हत्या का बदला पूरा कर लिया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.