कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपक बाबरिया का हुआ निधन, हरियाणा चुनाव के बाद छोड़ा था पद, दिग्गज नेताओं में शोक

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रदेश के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का शनिवार, 10 अक्टूबर को निधन हो गया. उनके जाने से पार्टी संगठन और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है. रणदीप सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है.

Deepak Babaria demise
Deepak Babaria demise
Google CTA

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया का शनिवार, 10 अक्टूबर को निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक फैल गया है. दीपक बाबरिया लंबे समय तक पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्होंने दो साल पहले हरियाणा कांग्रेस प्रभारी का पद छोड़ दिया था.

Read more!

कई राज्यों में संभाली थी संगठन की अहम जिम्मेदारी

दीपक बाबरिया कांग्रेस के उन प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल थे, जिन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने अलग-अलग राज्यों में जिम्मेदारी सौंपी. जून 2023 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें दिल्ली और हरियाणा का प्रभारी बनाया था. उनका मुख्य काम राज्य के नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल बिठाना था. इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश में भी पार्टी प्रभारी के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी

हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद दिया था इस्तीफे का प्रस्ताव

अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दीपक बाबरिया ने अपने पद से हटने की पेशकश की थी. उन्होंने इसके पीछे अपनी खराब सेहत और चुनावी नतीजों की नैतिक जिम्मेदारी को वजह बताया था. हरियाणा में कांग्रेस की जीत न होने पर उन्होंने हाईकमान से कहा था कि उनकी जगह किसी नए व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

दिग्गज नेताओं ने जताया गहरा दुख और दी श्रद्धांजलि

दीपक बाबरिया के अचानक चले जाने पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर संवेदना प्रकट की. पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. दीपेंद्र हुड्डा ने 'X' पर लिखा कि उनके साथ हरियाणा में निकटता से काम करने का अनुभव मिला. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: Ajinkya Shinde CJP: कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद जो संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान