Gurugram Biker Girl Accident: बाइकर सिया को टक्कर से पहले क्या कर रहा था कल्याण बैंसला? अब जांच में सामने आई नाइट क्लब वाली कहानी

नीरज वशिष्ठ

• 05:36 PM • 18 Sep 2026

Gurugram Biker Girl Accident: गुरुग्राम में बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैंसला का झूठ एसआईटी जांच में पकड़ा गया है. कल्याण ने दावा किया था कि गाड़ी में उसका परिवार था, जबकि पुलिस जांच में सामने आया कि वह रात 3 बजे दोस्तों संग नाइट क्लब में पार्टी और शराब पीने के बाद गाड़ी चला रहा था.

गुरुग्राम बाइकर गर्ल हादसा
गुरुग्राम बाइकर गर्ल हादसा
Google CTA

Shivani Chauhan Siya Case: गुरुग्राम में चर्चित महिला बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) की तफ्तीश में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक्सीडेंट के मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला की ओर से दी जा रही सफाई का झूठ पुलिस जांच में पूरी तरह बेनकाब हो गया है. इससे पहले हरियाणा तक को दिए अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कल्याण बैंसला ने दावा किया था कि हादसे के वक्त गाड़ी में उसकी मौसी, भाई और परिवार के अन्य लोग मौजूद थे और वह किसी रिश्तेदार से मिलने आया था. लेकिन एसआईटी जांच में पता चला है कि गाड़ी में परिवार का कोई सदस्य नहीं था, बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब में पार्टी करने पहुंचा था.

Read more!

रात 3 बजे क्लब में एंट्री, सुबह शराब के नशे में किया पीछा

एसआईटी जांच के अनुसार, आरोपी कल्याण बैंसला अपने साथी लवनीश बैंसला और दो अन्य युवकों के साथ 13 सितंबर की अलसुबह लगभग 3:05 बजे एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल के एंपायर (एम्मोरियो) क्लब में दाखिल हुआ था. वहां आयोजित 'अरेबियन नाइट्स' इवेंट में उसने शराब पी, डांस किया और दोस्तों के साथ पार्टी मनाई.

क्लब की सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है कि कल्याण सुबह 6:04 बजे तक क्लब में ही मौजूद था और करीब 6:15 बजे बाहर निकला. इसके बाद सुबह लगभग 6:40 बजे सेक्टर-56 मेट्रो स्टेशन के पास उसका सामना बाइकर शिवानी चौहान (सिया) के ग्रुप से हुआ.

कमेंट पास किए, अश्लील इशारे किए और फिर मार दी टक्कर

जांच में सामने आया कि कल्याण बैंसला ने बाइक चला रही सिया पर "आप बाइक बहुत अच्छी चलाती हैं" जैसे कमेंट पास किए और आपत्तिजनक व अश्लील इशारे भी किए. जब बाइकर ग्रुप आगे बढ़ा, तो आरोपी ने अपनी गाड़ी से उनका पीछा करना शुरू कर दिया.

सुबह करीब 7:00 बजे गोल्फ कोर्स रोड के पास सेक्टर-56 पुलिस थाना इलाके में कल्याण बैंसला ने टारगेट करते हुए सिया की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे में सिया गंभीर रूप से घायल हो गई.

यह पढ़ें: Gurugram Biker Case: क्लब से निकला, बाइकर का पीछा किया और फिर मारी टक्कर... SIT जांच में चौंकाने वाली बातें

 

दूसरा आरोपी लवनीश गिरफ्तार, क्राइम सीन री-क्रिएट

गुरुग्राम पुलिस की महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले में तत्परता दिखाते हुए राजस्थान के दौसा से कल्याण बैंसला और उसकी गाड़ी की पैसेंजर सीट पर बैठे उसके दोस्त लवनीश को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने हादसे का सीन री-क्रिएट किया है और आरोपी कल्याण बैंसला के ब्लड व यूरिन सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं ताकि हादसे के वक्त उसके नशे में होने की वैज्ञानिक पुष्टि की जा सके. इसके साथ ही क्लब के सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

यह भी पढ़ें: Gurugram Road Rage: महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने वाला कल्याण बैंसला कैसे हुआ गिरफ्तार, DCP ने बताई पूरी कहानी