गुरुग्राम: कपड़ा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, आखिर क्यों रची गई थी कत्ल की साजिश? सामने आई पूरी कहानी

न्यूज तक डेस्क

• 04:16 PM • 12 Sep 2026

Gurugram Cloth Merchant Murder News: गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी महेंद्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक, देसी कट्टा और कारतूस बरामद कर लिए हैं.

गुरुग्राम कपड़ा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा
गुरुग्राम कपड़ा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा
Google CTA

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना इलाके में कपड़ा व्यापारी महेंद्र की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की करीब 4 से 5 क्राइम टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ.

Read more!

पुराने कत्ल का बदला लेने के लिए रची गई साजिश

गुरुग्राम पुलिस (ACP) के अनुसार, यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा थी. आरोपी 'छोटी' के भाई की पिछले साल हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतक महेंद्र का बेटा प्रियांशु आरोपी था और फिलहाल जेल में बंद है. इसी कत्ल का बदला लेने के लिए छोटी और उसके पिता प्रवीण ने मिलकर महेंद्र और उसके दूसरे बेटे साहिल की हत्या की साजिश रची थी.

अलीगढ़ से मंगाए थे 5 हजार रुपये में हथियार

मामले की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी 'छोटी' करीब 2-3 महीने पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 5-5 हजार रुपये में अवैध हथियार (कट्टे) खरीदकर लाया था. वारदात से तीन-चार दिन पहले ही उसने तीनों शूटरोंदेव, उत्सव और अंकित उर्फ बंटी को ये हथियार मुहैया कराए थे.

यह भी पढें: रोहतक: 9 महीने कोख में रखा, पाल-पोसकर बड़ा किया... फिर उसी मां पिंकी का काल बना बेटा प्रिंस, जानें कलयुगी बेटे की पूरी कहानी

भागते समय शूटरों के पैर टूटे, हथियार व बाइक बरामद

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर से बाहर भागने की फिराक में थे. नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो भागने की कोशिश में दो शूटरों (देव और अंकित) के पैर में गिरने के कारण फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर भोलू की मां ने पंचायत में सुनाई बेटे की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या बोला?