हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यानी HBSE ने आज यानी मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी रिजल्ट में बेटियों का दबदबा देखने को मिला है और लड़कियों का 87.97% रहा, वहीं लड़के 81.46% पर सिमट गए. 12वीं की परीक्षा में रेवाड़ी के चिल्लर के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने कुल 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में टॉप किया है. जैसे ही यह खुशखबरी दीपिका के परिजनों को मिली तो उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई है और रिश्तेदारों के फोन आने लगे है. इसी बीच दीपिका के नंबर भी सामने आए है, जो कि काफी चौंकाने वाले है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
दीपिका को किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर?
दीपिका ने ARTS स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 499 नंबर हासिल किया है. इसके साथ ही उसके 4 सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर मिले है. यहां देखें दीपिका का सब्जेक्ट वाइज नंबर:
- HIC- 100
- POS- 100
- GEO- 100
- CPU- 100
- ENC- 099
- MAT- 090
ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन
क्षेत्रों के आधार पर देखा जाए तो ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने शहरी बच्चों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. ग्रामीण क्षेत्रों में 84.97% बच्चे पास हुए हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों का आंकड़ा 83.91% दर्ज किया गया है. स्कूलों की बात की जाए तो इस बार निजी स्कूलों का दबदबा कायम रहा, जहां 87.94% छात्र सफल हुए, जबकि सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 82.44% रहा.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध 'HBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
स्टेप 4: डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड करें या प्रिंट आउट ले लें.
ADVERTISEMENT


