हरियाणा राज्यसभा चुनाव की इनसाइड स्टोरी: चुनाव से पहले 20-20 करोड़ का ऑफर! कांग्रेस प्रभारी का खुलासा- 'हमारे पास है कॉल रिकॉर्डिंग'

Haryana Rajya Sabha election: हरियाणा राज्यसभा चुनाव को लेकर बी.के. हरिप्रसाद का बड़ा खुलासा सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के लिए 20-20 करोड़ रुपये के ऑफर दिए गए और पार्टी के पास कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत मौजूद हैं. इस बयान के बाद हरियाणा की राजनीति में नया घमासान शुरू हो गया है. जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी.

Haryana Rajya Sabha election controversy
Haryana Rajya Sabha election controversy

राहुल गौतम

follow google news

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बावजूद सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बीजेपी पर विधायकों की 'खरीद-फरोख्त' की कोशिश करने का सीधा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये के ऑफर दिए गए थे और इसके पुख्ता सबूत पार्टी के पास मौजूद हैं.

Read more!

'20-20 करोड़ का था ऑफर, शिमला से भागे बीजेपी नेता'

बी.के. हरिप्रसाद ने बताया कि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने कांग्रेस विधायकों को लुभाने के लिए 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. उन्होंने कहा, 'जब हमारे विधायकों के पास फोन आए, तो हमने उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट करने का सोचा था, लेकिन बाद में उन्हें हिमाचल के शिमला शिफ्ट किया गया. वहां भी बीजेपी के तीन बड़े नेता हमारे विधायकों का पीछा कर रहे थे.' उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वे पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे, तो वे बीजेपी नेता होटल से भाग खड़े हुए.

'कॉल रिकॉर्डिंग है मौजूद, होगा बड़ा खुलासा'

प्रभारी ने स्पष्ट किया कि विधायकों के पास आए फोन कॉल्स की पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है. उन्होंने कहा, 'विधायकों ने खुद हमें स्पीकर पर फोन सुनाया कि कैसे उन्हें लालच दिया जा रहा था. हमारे पास कॉल रिकॉर्ड्स हैं और हम इसे साबित कर सकते हैं.' उन्होंने इसे 'प्रजातंत्र' बनाम 'धनतंत्र' की लड़ाई करार दिया.

रिटर्निंग ऑफिसर पर भी दागे सवाल

हरिप्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया और अधिकारियों की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर (RO) बीजेपी के इलेक्शन एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे थे. उनके मुताबिक, जानबूझकर 6 बैलेट पेपर को इनवैलिड (रद्द) करने की कोशिश की गई, जिसमें से अंततः 5 वोट रद्द कर दिए गए.

गद्दारों पर चलेगी 'अनुशासन' की तलवार

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर सख्त रुख अपनाते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि गद्दारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया, 'हुड्डा जी और मैं खुद इलेक्शन एजेंट थे, हमने अपनी आंखों से देखा है कि किसने क्रॉस वोटिंग की है. उनके खिलाफ कार्रवाई तय है, इसे कोई नहीं रोक सकता.' उन्होंने साफ किया कि पार्टी में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन विचारधारा से गद्दारी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.

यहां देखें वीडियो

'रखवाली जानवरों की होती है, इंसानों की नहीं'...विनेश फोगाट ने ये सब कहकर किसे बताया जयचंद

    follow google news