IITian बाबा अभय ने बेंगलुरु की इंजीनियर प्रीतिका से रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हनिया? सामने आई दोनों की लव-स्टोरी

IITian Baba Wife: प्रयागराज महाकुंभ 2025 से चर्चाओं में आए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार उनकी शादी को लेकर. जानिए बेंगलुरु की इंजीनियर प्रीतिका कौन हैं, कैसे दोस्ती से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी प्यार में बदली, कब और कहां हुई शादी, झज्जर पहुंचने के पीछे की वजह क्या थी और दोनों का भविष्य का विजन क्या है.

IITian Baba Abhay Singh Love Story
IITian Baba Abhay Singh Love Story

न्यूज तक डेस्क

follow google news

साल 2025 के प्रयागराज महाकुंभ से कई चेहरे चर्चाएं में आएं, जिनमें एक चेहरा 'अभय सिंह' का भी है. महाकुंभ के बाद अभय सिंह को लोग IITian बाबा के नाम से पुकारने लगे और हर जगह वो इसी नाम से फेमस हो गए. लेकिन अब महाकुंभ के एक साल बाद IITian बाबा फिर एक बार चर्चा में आ गए है. इस बार वजह कोई विवाद नहीं बल्कि उनकी शादी है. IITian बाबा अभय सिंह ने शादी रचा ली है और वे आज झज्जर पहुंचे थे, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था. लेकिन उनकी शादी के बाद हर जगह चर्चाएं तेज हो गई है कि आखिर कौन है उनकी पत्नी और कैसे शुरू हुई दोनों की लव-स्टोरी? आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

कौन है IITian बाबा की दुल्हनिया?

IITian बाबा अभय सिंह ने खुद अपनी दुल्हन के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का नाम प्रीतिका है और वह बेंगलुरु की रहने वाली है. बताया जा रहा है प्रीतिका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी है. शादी के बाद दोनों आज पहली बार झज्जर पहुंचे थे और मीडिया से रूबरू होते हुए IITian बाबा ने कहा कि दोनों एक साथ एक ही विजन पर काम कर रहे है. 

कब हुई शादी और क्या है लव-स्टोरी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीतिका और अभय सिंह एक-दूसरे को पिछले एक सालों से जानते हैं. दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया, और अब दो महीने पहले दोनों ने शादी कर ली है. दैनिक भास्कर में छपी एक खबर के मुताबिक, IITian बाबा अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 फरवरी को हिमाचल के अघंजर महादेव मंदिर में जाकर शादी की थी. फिर 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है. वहीं जैसे ही अभय सिंह अपने घर पहुंचे तो उनकी मां ने उनका जोरदार स्वागत भी किया. उन्होंने दोनों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर मिठाई भी खिलाया. अभय सिंह की मां ने बहू का गृह प्रवेश भी कराया.

क्यों पहुंचे थे झज्जर?

बताया जा रहा है कि IITian बाबा और उनकी पत्नी प्रीतिका बैंक खाते में केवाईसी(KYC) अपडेट कराने के लिए झज्जर पहुंचे थे. इसी दौरान वे तहसील परिसर स्थित अपने एडवोकेट पिता कर्ण सिंह ग्रेवाल के चैंबर में कुछ समय बिताया और वहीं मीडिया से बातचीत भी किया. जैसे ही IITian बाबा के पहुंचने की खबर लोगों को लगी तो उन्हें देखने और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए पहुंच गया, जिससे वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई थी.

क्या है IITian बाबा और प्रीतिका का विजन?

मीडिया से बातचीत करते हुए IITian बाबा ने अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में श्री यूनिवर्सिटी के निर्माण पर तेजी से काम कर रहे हैं. इस यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य आधुनिक शिक्षा और प्राचीन साधना के ज्ञान को एक साथ लाना (एकीकृत करना) होगा. उनके मुताबिक, यहां केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि विभिन्न प्रकार की साधनाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मार्ग पर चलने के लिए एक साफ विजन (दृष्टिकोण) और सांसारिक मोह-माया से दूरी बनाना अनिवार्य है. फिलहाल IITian बाबा और प्रीतिका हिमाचल में ही रह रहे है.

Jhajjar: ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में भारी बवाल, मंत्री अरविंद शर्मा के जाते ही भिड़े दो गुट, विधायक पर गंभीर आरोप

    follow google news