Karnal Saas Bahu Viral Video: हरियाणा के करनाल जिले से एक बेहद दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के बल्ला गांव में एक बहू ने अपनी ही बुजुर्ग सास पर ऐसा कहर ढाया कि देखने वालों की रूह कांप जाए. बिजली बिल के विवाद को लेकर हुई इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग महिला रोती-बिलखती और अपनी जान बचाने की गुहार लगाती नजर आ रही है.
ADVERTISEMENT
बिजली बिल और मीटर को लेकर था विवाद
जानकारी के अनुसार, बल्ला गांव की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कृष्णा अपने इकलौते बेटे विजेंद्र से अलग रहती हैं. कृष्णा की पुत्रवधू रेनू के साथ उनका पिछले कुछ समय से बिजली के बिल और मीटर को लेकर विवाद चल रहा था. घर में इस्तेमाल होने वाला बिजली का मीटर कृष्णा के पति पालेराम के नाम पर था, जिसका इस्तेमाल दोनों परिवार करते थे. बिजली का बिल अधिक आने के कारण कृष्णा उसे भरने में असमर्थ थीं, जबकि उनकी पुत्रवधू रेनू बिल को आधा-आधा बांटने की जिद पर अड़ी हुई थी. इसी ₹3000 के बिजली बिल के विवाद के चलते कृष्णा ने 25 अक्टूबर को बिजली का मीटर उतरवा दिया था, जिसके बाद मामला और बढ़ गया.
वायरल वीडियो में रोते हुए बचाओ की गुहार लगाती दिखी सास
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहू रेनू अपनी बुजुर्ग सास कृष्णा को मुक्के मार रही है और थप्पड़ जड़ रही है. बहू ने अपनी सास को इस तरह जकड़ा हुआ है कि बुजुर्ग महिला बेबस नजर आती है. वीडियो में बुजुर्ग सास चीख-चीख कर कह रही है, "रै मन्नै बचा ल्यो, चौकी में फोन कर लियो." इस दौरान की यह खौफनाक तस्वीर इंसानियत पर बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर मामूली पारिवारिक कलह इतनी हिंसक कैसे हो सकती है.
यह पढ़ें: पति को उम्रकैद, गोद में 2 महीने की बच्ची और 10 साल का नर्क... दलजीत सिहाग की पत्नी का छलका दर्द!
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
घटना के दो दिन बाद यानी 27 अक्टूबर को पीड़ित बुजुर्ग महिला कृष्णा ने बल्ला पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी बहू रेनू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस मामले पर जानकारी देते हुए बल्ला चौकी प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस को सास की पिटाई का वायरल वीडियो और शिकायत मिल चुकी है. पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT


