कुरुक्षेत्र में 20 साल पहले बोरवेल में गिरने वाला प्रिंस याद है? पता है वो अब क्या कर रहे हैं? BJP सांसद नवीन जिंदल के इस वीडियो में आए सामने

20 साल पहले बोरवेल में गिरे कुरुक्षेत्र के 'प्रिंस' की नई तस्वीर वायरल. भाजपा सांसद नवीन जिंदल के साथ दिखे प्रिंस अब बन गए हैं 'मसल्स मैन'. देश का पहला बोलवेल मामला प्रकाश में आया था जिसके बाद कई मामले सामने आ चुके हैं.

NewsTak
अब इतना बदल गए हैं बोरवेल वाले प्रिंस.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

साल 2006 की वो तारीख शायद ही कोई भारतीय भूल पाया होगा, जब कुरुक्षेत्र के एक छोटे से बच्चे 'प्रिंस' के लिए पूरा देश दुआएं मांग रहा था. 21 जुलाई 2006 को 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे उस मासूम प्रिंस ने मौत को मात दी थी. आज 20 साल बाद प्रिंस की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक हट्टे-कट्टे नौजवान के रूप में नजर आ रहे हैं. 

Read more!

नवीन जिंदल ने करवाया परिचय 

बीजेपी नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल ने हाल ही में एक पोलो मैच के दौरान प्रिंस से मुलाकात की और उनका परिचय दुनिया से करवाया. नवीन जिंदल ने मुस्कुराते हुए बताया, "यह वही प्रिंस है जिसके बोरवेल में गिरने पर पूरे देश ने प्रार्थना की थी. आज यह आईटीआई (ITI) कर रहे हैं और एक 'मसल्स मैन' बन गए हैं." जिंदल ने मजाक में यह भी कहा कि प्रिंस की मसल्स अब उनसे भी ज्यादा हो गई हैं. 

50 घंटे और मौत से जंग 

20 साल पहले कुरुक्षेत्र के शाहाबाद (हलदेड़ी गांव) में हुई इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था. महज एक चुहिया को पकड़ने की कोशिश में 5 साल का प्रिंस बोरवेल के अंधेरे गड्ढे में जा गिरा था. भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला और करीब 50 घंटे तक चले मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया. यह भारत का पहला ऐसा लाइव रेस्क्यू था जिसे टीवी स्क्रीन पर करोड़ों लोगों ने पल-पल देखा था. 

अब क्या कर रहा है प्रिंस? 

बोरवेल से निकलने के बाद प्रिंस रातों-रात नेशनल हीरो बन गया था. आज वह 20 साल बाद पूरी तरह बदल चुका है और उसे पहचान पाना भी मुश्किल है. प्रिंस फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है और आईटीआई का छात्र है. नवीन जिंदल के साथ उसकी इस मुलाकात ने एक बार फिर उन पुरानी यादों को ताजा कर दिया है, जब देश की एकजुटता ने एक मासूम की जान बचाई थी.

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने BJP-कांग्रेस को चटाई धूल, निर्दलीय चुनाव लड़कर हिसार से मारी बाजी
 

    follow google news