इथेनॉल ब्लेंडेड E20 पेट्रोल को लेकर अलग-अलग जगहों से लोग सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल भी सुर्खियों में आ गए है. हाल ही में उन्होंने E20 पेट्रोल पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मिलावटी पेट्रोल के कारण उनकी डिफेंडर एसयूवी चलते-चलते बंद हो गई थी. अब रेशम सिंह का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सरकार से शुद्ध पेट्रोल की कीमत करने की मांग कर रहे हैं और साथ ही कह रहें है कि एक आम आदमी इतना महंगा प्रीमियम पेट्रोल कैसे भरवा सकता है. ऐसे में चर्चाएं तेज है कि आखिर कौन हैं यह पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल और साथ ही जानेंगे उन्होंने क्या-कुछ कहा है.
ADVERTISEMENT
पहले जानिए कौन हैं रेशम सिंह अनमोल?
रेशम सिंह अनमोल एक पंजाबी सिंगर है. उनका जन्म हरियाणा के अंबाला जिले के नकटपुर गांव में हुआ था. उन्होंने उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पंजाबी और हरियाणवी लोक संगीत की पढ़ाई की है. रेशम सिंह महज 11 साल की उम्र से ही सिंगिंग के क्षेत्र में आ गए थे और उन्होंने पहला स्टेज शो मशहूर सिंगर सुरिंदर शिंद के साथ किया था. साल 2009 में रेशम सिंह की पहली एल्बम 'द बिगिनिंग' रिलीज हुई, जिसमें हनी सिंह भी शामिल थे. इसके बाद उन्होंने 'दिल मांगदी' और 'एडिक्शन 172' जैसी हिट एल्बम पेश कीं. रेशम सिंह अनमोल ने इंडिया के बाहर कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया, ब्रिटेन और यूएई जैसे देशों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस दिया है.
E20 पेट्रोल को लेकर उठाए नए सवाल!
अब रेशम सिंह अनमोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया है. इस वीडियो में पहले वो एक पेट्रोल पंप पर पहुंचते है और वहां मौजूद कर्मचारी से पूछते है कि, 'XP100 है क्या?' इसपर कर्मचारी 'हां' में जवाब देता है. फिर रेशम सिंह कहते हैं कि, शुक्र है कि यह पेट्रोल है. इसके बाद वे अपनी डिफेंडर एसयूवी में XP100 पेट्रोल डलवाले हैं और वहां मौजूद कर्मचारी के साथ सेल्फी भी खिंचवाते है.
वे आगे कहते है कि, 'बहुत ही मुश्किल से XP100 पेट्रोल मिल रहा है, जिसकी कीमत 167 रुपए लीटर है. मुझे प्योर पेट्रोल मिल गया, ये अच्छी बात है.' रेशम ने आगे कहा कि, मैंने तो आज 13000 रुपए का पेट्रोल डलवाया है और मैं तो 500 रुपए लीटर भी भरवा सकता हूं, लेकिन आम आदमी का क्या?' इसलिए मैं सरकार से अपील करता हूं कि वो शुद्ध पेट्रोल की कीमत कम करें और हर पेट्रोल पंप पर भी यह मिले, इसका भी ध्यान दें.
'चलते-चलते डिफेंडर बंद होने का लगाया था आरोप'
यह पहली बार नहीं है जब रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर सवाल किया हो. इससे पहले 23 जुलाई को भी रेशम सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उनकी डिफेंडर चलते-चलते बंद हो गई थी. जब उसे सर्विस स्टेशन भेजा गया तो वहां बताया गया कि गाड़ी का फ्यूल पंप(Fuel Pump) खराब हो चुका है. तब रेशम ने इसके लिए नॉर्मल E20 को जिम्मेदार ठहराया था. देखते ही देखते रेशम की यह वीडियो वायरल हो गई थी, जहां अलग-अलग लोगों ने अपने हिसाब से रिएक्शन दिए थे.
'सवाल उठाने पर धमकियां मिली'- रेशम
E20 पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराने वाले वीडियो के 5 दिन बाद 28 जुलाई को रेशम ने एक और वीडियो जारी कर कहा कि, पिछले दिनों उन्होंने जो E20 फ्यूल पर सवाल उठाए थे, उसके बाद धमकियां मिल रही है. कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं और पर्सनल फायदा के लिए वीडियो शेयर कर रहे है.' इसी वीडियो में पंजाबी सिंगर ने बिल भी दिखाते हुए कहा कि मैं कोई प्रोपेगैंडा नहीं फैला रहा हूं, बल्कि खराब फ्यूल के कारण मेरी गाड़ी का फ्यूल पंप खराब हो गया था.
आपको बता दें कि E20 पेट्रोल को लेकर देश भर में घमासान तेज हो चुका है. अधिकतर लोगों कि शिकायत है कि इथेनॉल ब्लेंडेड E20 फ्यूल के इस्तेमाल की वजह से उनकी गाड़ियों के माइलेज कम हो गए है और मेटनेंस कॉस्ट बढ़ गए है. वहीं संसद में सरकार भी इस बात को मान चुकी है कि इस पेट्रोल की वजह से पुरानी गाड़ियों के माइलेज में तकरीबन 6% तक की गिरावट आ सकती है. साथ ही गाड़ियों के रबर पार्ट्स भी खराब हो सकते है.
E-20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो, बोले- दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है
ADVERTISEMENT


