संत रामपाल के सतलोक आश्रम में 11 साल के बच्चे से गलत हरकत का आरोप, यूं सामने आया पूरा केस

पवन राठी

27 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 27 2026 1:09 PM)

हरियाणा के सोनीपत स्थित सतलोक आश्रम धनाना में 11 साल के बच्चे से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. परिवार उत्तर प्रदेश से आश्रम में सेवा के लिए आया था. काउंसलिंग के दौरान बच्चे ने घटना बताई. शिकायत के बाद पुलिस ने सेवादार सचिन को गिरफ्तार कर BNS और POCSO के तहत केस दर्ज किया.

NewsTak
Google CTA

हरियाणा के सोनीपत स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में 11 साल के बच्चे के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप आश्रम में सेवादार के रूप में काम करने वाले युवक पर लगा है. शिकायत के बाद बरौदा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले में BNS की धारा 74 और POCSO एक्ट की धारा 10 के तहत FIR दर्ज की है.

Read more!

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चा अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश से सतलोक आश्रम धनाना में सेवा करने के लिए आया था. इसी दौरान उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकत की गई. घटना के समय परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी. बाद में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग के दौरान बच्चे ने घटना के बारे में बताया. इसके बाद मामले की जानकारी सामने आई और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.

काउंसलिंग के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला

बच्चे की काउंसलिंग के दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने संबंधित अधिकारियों को बताया. इसके बाद बच्चे के पिता ने बरौदा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सतलोक आश्रम धनाना में सेवादार के तौर पर काम करने वाले सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सचिन सोनीपत के कांसडी गांव का रहने वाला है. वह सतलोक आश्रम धनाना में सेवादार के रूप में काम करता था.

पुलिस जांच में जुटी

मामले में पुलिस अब घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से संबंधित अन्य कोई तथ्य सामने आते हैं या नहीं. नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

DCP ने मामले की पुष्टि की

सोनीपत के DCP जितेंद्र गलहवात ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नाबालिग की शिकायत और काउंसलिंग के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है. जांच के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

कंबोडिया की प्रेमिका संग 7 फेरे लेगा उम्रकैद की सजा काट रहा गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला, 4 बच्चों की मां है दुल्हन, जानें पूरी कहानी