सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरा झूला, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, सामने आया वीडियो

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हैं. प्रशासन ने झूला क्षेत्र को बंद कर जांच शुरू कर दी है.

Surajkund Mela Accident
Surajkund Mela Accident

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Surajkund Mela Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया. इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झूला टूटते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. हादसे के वक्त मौके पर काफी भीड़ मौजूद थी, जिसकी वजह से चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई.

Read more!

जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर ने गंवाई जान

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे. बचाव अभियान के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई. जिला उपायुक्त (डीसी) आयुष सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की मौत हुई है और अन्य लोग घायल हैं.

प्रशासनिक अमला और राहत कार्य

हादसे की जानकारी मिलते हीजिला उपायुक्त, पर्यटन विभाग के एमडी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. टीम ने पूरे प्रभावित इलाके की बैरिकेडिंग कर दी. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

आपको बता दें कि सूरजकुंड मेले में सुरक्षा को लेकर पहले भी लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले फूड कोर्ट का गेट गिरने की घटना हुई थी और अब झूला टूटने के इस बड़े हादसे ने प्रबंधन की पोल खोल दी है. प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं. झूला संचालकों की भूमिका की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.

सामने आया वीडियो 

 

इनपुट: सचिन गौड़

    यह भी पढ़ें: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, रोक-टोक से परेशान पत्नी ने विरोध किया तो सनी ने ले ली जान

      follow google news