डर का माहौल..मासूम शर्मा शामली में अंकित बालियान के घर क्यों नहीं गए? बीजेपी नेता ने खोली भीतर की बात

न्यूज तक डेस्क

• 11:04 AM • 03 Sep 2026

शोक सभा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने बताया कि डर के माहौल के कारण हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और अन्य कलाकार मृतक अंकित बाल्यान के परिजनों से मिलने नहीं आ पा रहे हैं.

Masoom Sharma
Masoom Sharma
Google CTA

हरियाणवी मॉडल और कलाकार अंकित बाल्यान की मौत के बाद उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा (शामली, उत्तर प्रदेश) में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजीव बाल्यान भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. शोक सभा के दौरान संजीव बाल्यान ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने हरियाणा और यूपी के प्रशासनिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है.

Read more!

संजीव बाल्यान ने खुलासा किया कि प्रसिद्ध हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित हरियाणा के कई कलाकार अंकित बाल्यान के परिवार से मिलने आना चाहते हैं, लेकिन क्षेत्र में बने 'डर के माहौल' के कारण वे शामली नहीं आ पा रहे हैं.

मासूम शर्मा आज भी आना चाहते हैं

संजीव बाल्यान ने मीडिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि मासूम शर्मा और अंकित बाल्यान काफी लंबे समय तक साथ रहे हैं.

"मेरी कई कलाकारों से बात हुई है. मासूम शर्मा पहले भी आना चाहते थे और आज भी आना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह का डर का माहौल बना हुआ है, उसकी वजह से वे नहीं आ पा रहे हैं. जब हरियाणा के अपराधियों ने शामली तक आकर वार कर दिया, तो लोग डरे हुए हैं. मैं परिवार से निवेदन करूंगा कि वे कलाकारों के प्रति मन में कोई गलत भाव न रखें. अगले दो-चार दिनों में स्थिति सामान्य होने पर वे सब परिवार से मिलने आएंगे." 

परिवार ने मासूम शर्मा पर उठाए थे सवाल

हाल ही में अंकित बाल्यान के पिता और पत्नी ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर नाराजगी जताई थी. परिवार का आरोप था कि अंकित की मौत के बाद मासूम शर्मा ने न तो उनसे संपर्क किया और न ही सांत्वना देने उनके घर पहुंचे. हालांकि, संजीव बाल्यान के इस बयान के बाद अब मासूम शर्मा की तरफ से सफाई की स्थिति साफ होती दिख रही है.

बीजेपी नेता के बयान पर खड़े हुए सवाल

उत्तर प्रदेश और हरियाणा- दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकारें हैं. ऐसे में सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता द्वारा खुद 'डर के माहौल' का जिक्र करना कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर रहा है. संजीव बाल्यान ने यह भी कहा कि अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि उन्होंने हरियाणा से आकर उत्तर प्रदेश की सीमा में वारदात को अंजाम दे दिया. 

ये भी पढ़ें: Ankit Baliyan Murder Case: 3 महीने पहले तक शरीफ था बेटा, फिर कैसे क्राइम की दुनिया में फंसा सुमित? पिता ने बताई खौफनाक कहानी