Ankit Baliyan Murder Case: 3 महीने पहले तक शरीफ था बेटा, फिर कैसे क्राइम की दुनिया में फंसा सुमित? पिता ने बताई खौफनाक कहानी
Ankit Baliyan Murder Case: यूपी के शामली एनकाउंटर में मारे गए शूटर सुमित के पिता ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सुमित 12वीं पास था और जियो वाईफाई लगाने का काम करता था. करीब 3 महीने पहले कुंडली में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद वह मोहित के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में फंस गया.
ADVERTISEMENT

शामली एनकाउंटर में ढेर शूटर सुमित के पिता का बड़ा खुलासा
Shamli Encounter Shooter Sumit Father Interview: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद इस पूरे मामले में नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. एनकाउंटर में ढेर हुए शूटर सुमित के पिता ने मीडिया के सामने आकर अपने बेटे के क्राइम की दुनिया में कदम रखने और गैंगस्टरों के जाल में फंसने की खौफनाक कहानी बताई है.
