ममता बनर्जी को झटका देने वाले 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! सयानी घोष से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक का नाम शामिल

हिमांशु मिश्रा

10 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 10 2026 6:09 PM)

TMC Rebel MPs List: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल! विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब TMC के 19 बागी सांसदों की कथित सूची सामने आई है, जिसमें यूसुफ पठान, सायोनी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, शताब्दी रॉय और रचना बनर्जी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. जानिए पूरी लिस्ट और ममता बनर्जी के लिए इसका क्या मतलब हो सकता है.

TMC Rebel MPs
TMC Rebel MPs
Google CTA

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. विधानसभा चुनाव हारने के बाद लगातार ममता बनर्जी को झटके पर झटके लग रहे है. पहले 58 विधायक बागी हो गए और उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी को अपना समर्थन दे दिया. फिर इसी बीच सांसदों के बागी होने की खबर सामने आई थी, जिसमें कई बड़े नेताओं के नाम होने का दावा किया गया था. अब सूत्रों के हवाले से एक लिस्ट सामने आई है जिसमें सभी 19 बागी सांसदों के नाम दिए गए हुए है, जिसमें सायोनी घोष का भी नाम शामिल है. हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि या कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Read more!

TMC के 19 बागी सासंदों की सूची 

काकोली घोष (बारासात)

जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)

खलील उर रहमान (जंगीपुर)

यूसुफ पठान (बहरामपुर)

अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)

पार्थ भौमिक (बैरकपुर)

बापी हलदार (मथुरापुर)

सयोनी घोष (जादवपुर)

माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)

मित्तली बाग (आरामबाग)

दीपक अधिकारी (घाटाल)

कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)

जून मालिया (मेदिनीपुर)

अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)

डॉ. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)

शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)

असित कुमार माल (बोलपुर)

शताब्दी रॉय (बीरभूम)

रचना बनर्जी (हुगली)

2 राज्यसभा दे चुके हैं इस्तीफा

ममता बनर्जी की पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे है. इसी बीच आज यानी बुधवार को राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और अपने पद दोनों से ही इस्तीफा सौंप दिया है. वहीं राज्यसभा सचिवालय की ओर से एक अधिसूचना जारी कर बताया भी गया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. सुष्मिता के इस्तीफे की चर्चा इसलिए भी खूब हुई क्योंकि इस्तीफे के कुछ देर बाद उनकी असम सीएम के साथ एक तस्वीर वायरल होने लगी और दावा किए जाने लगा कि वह बीजेपी जॉइन कर सकती है. वहीं 8 जून को ममता बनर्जी के संकटमोचन माने जाने वाले सुखेंदु शेखर राय ने भी इस्तीफा दे दिया था.

बढ़ गई बागी विधायकों की संख्या!

इस राजनीतिक उठा-पटक के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा ने नेता प्रतिपक्ष और TMC से निष्कासित बागी खेमे के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उनके पास 64 विधायक है और यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि, 'हमारा कांग्रेस में विलय करने का कोई इरादा नहीं है. हमारे यहां से कोई भी कांग्रेस में नहीं जा रहा है.' अभी तक जहां 58 विधायकों के बागी होने की खबर थी, अब ऋतब्रत बनर्जी के नए दावे ने अलग ही चर्चा छेड़ दी है.

कौन हैं सुष्मिता देव, जो कांग्रेस से TMC में आई और बन गई ममता की करीबी? इस्तीफा देने के बाद उनके सियासी सफर खूब की हो रही चर्चा