SIR, महंगाई...इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या-कुछ बताया?

India Bloc Meeting: इंडिया ब्लॉक की 7वीं बैठक में SIR, चुनावी पारदर्शिता, महंगाई, बेरोजगारी, NEET-UG और CBSE विवाद समेत 5 बड़े मुद्दों पर सहमति बनी. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष की रणनीति, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और आगामी हैदराबाद बैठक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. जानिए बैठक में क्या-क्या फैसले हुए और विपक्ष की आगे की रणनीति क्या है.

Mallikarjun Kharge Press Conference
Mallikarjun Kharge Press Conference

राहुल गौतम

follow google news

लोकसभा चुनाव के 2 साल के बाद एक बार फिर विपक्षी एकजुटता को नई दिशा और दशा देने के लिए आज दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई. इंडिया ब्लॉक बनने के बाद यह उनकी 7वीं बैठक है. इस अहम बैठक की अगुवाई कांग्रेस ने की जिसमें 25 दलों के नेता पहुंचे थे. लगभग ढाई घंटे चले इस बैठक में नेताओं ने चुनावी पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा हुई और साझा रणनीति बनाने पर सहमति बनी. बैठक में NEET और CBSE से जुड़े विवादों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई. इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने 5 मुद्दों पर सहमति की बात बताई. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

ये दिग्गज नेता हुए शामिल 

इंडिया ब्लॉक की 7वीं बैठक में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा से अखिलेश यादव, TMC से पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले समेत 25 दलों के कुल 34 नेता और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल शामिल हुए थे. बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू हुई जो कि लगभग ढाई घंटे तक चली. इस बैठक के बाद ही दोपहर 3 बजे एक कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया, जिसमें बैठक के अंदर हुई महत्वपूर्ण चर्चाओं की जानकारी दी गई.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया किन 5 मुद्दों पर बनी सहमति

प्रेस कॉन्फ्रेंस को खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लीड किया. इस दौरान उन्होंने भी बताया की 25 दलों के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद 5 प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बैठक में NEET-UG पेपर लीक और CBSE रिवैल्यूएशन में सामने आई खामियों पर भी चर्चा हुई है. खड़गे ने इन दोनों ही मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए साफ-साफ कहा कि ये देश के युवाओं के साथ धोखा है. उन्होंने इंडिया ब्लॉक की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है. 

इन 5 मुद्दों पर बनी सहमति

  • SIR और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता को लेकर इंडिया ब्लॉक देश के प्रधान न्यायाधीश को लेटर लिखेगा.
  • इंडिया ब्लॉक के दलों ने NEET और CBSE मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है.
  • इंडिया ब्लॉक महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों को उठाएगा. इसलिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है.
  • इंडिया ब्लॉक की अगली बैठक के लिए तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद को चुना गया है, जहां 8 अगस्त को अगली बैठक होगी.
  • हर दो महीने में इंडिया ब्लॉक की बैठक होगी.

खड़गे ने बताया है कि संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान भी विपक्षी गठबंधन नियमित बैठकें करेगा और जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेगा. भमल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ-साफ कहा कि, SIR और चुनाव में हुए धांधली को लेकर जल्द ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा जाएगा. साथ ही शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग पर सर्वसम्मति से सहमति भी बनी है.

'हमसे कहा खड़े होकर ताली बजाओ...' TMC की कालीघाट बैठक में आखिर क्या हुआ? बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने किया खुलासा

    follow google news