पंजाब की महिलाओं के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने बड़ी खु्शखबरी दे दी है. पंजाब सरकार ने मावां-धीयां सत्कार योजना की पहली 3 किस्तें 1 जुलाई को देने का ऐलान कर दिया है. इसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं को 4500 रुपए और अन्य जाति की महिलाओं के खाते में 3000 रुपए आएंगे. ये राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी. तो क्या आप अभी तक इस योजना से जुड़ नहीं पाई हैं. क्या आप अभी भी इस योजना से जुड़ना चाहती हैं. जान लें क्या करना होगा. 1 जुलाई के बाद योजना से जुड़ने पर जारी हो चुकी 3 किस्ते मिलेंगी या नहीं...जानिए सबकुछ.
ADVERTISEMENT
अब सबसे अहम सवाल ये है कि इस योजना के लिए कौन सी महिलाएं या युवतियां पात्र हैं? पात्र महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए क्या करना होगा? ये रजिस्ट्रेशन कहां और कब तक होगा? किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. TOI में प्रकाशित एक खबर के आधार पर हम आपको उन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं जो इस योजना से जुड़ने जा रही महिलाओं के मन में है.
कौन हैं पात्र ?
- उम्र: 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए.
- निवासी: पंजाब की निवासी और पंजाब की वोटर सूची में नाम होना चाहिए.
एक परिवार से कितनी महिलाएं इसमें जुड़ सकती हैं ?
- एक परिवार से एक या एक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ सकती हैं.
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाली महिलाएं भी पात्र हैं.
दस्तावेज कौन-कौन से चाहिए ?
- इस योजना से जुड़ने के लिए आधार कार्ड और पंजाब वोटर आईडी होना जरूरी है.
- अनुसूचित जाति की महिलाओं को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देना होगा.
- यदि उनके पास ये दस्तावेज नहीं है तो वे आधार कार्ड और वोटर कार्ड देकर सामान्य कटेगरी में प्रति माह 1000 रुपए ले सकती हैं.
- यदि योजना से जुड़ने के बाद वे जाति प्रमाण पत्र सौंपती हैं तो आगे से उनकी रकम 1500 रुपए प्रति माह हो जाएगी.
- प्रमाण पत्र नहीं होने से पिछले महीनों में कटी हुई राशि (500 रुपए प्रति माह) भी दे दी जाएगी.
कौन पात्र नहीं हैं?
- आयकरदाता महिलाएं
- वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री और उनके पति/पत्नी
- केंद्र या राज्य सरकार के नियमित या सेवानिवृत्त कर्मचारी
- PSU और सरकारी बोर्डों के पेंशनधारक
योजना से कैसे जुड़ें?
- अभी पंजीकरण मुख्य रूप से ऑफलाइन किया जा रहा है.
- ये सभी विधानसभाओं में नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हो रहा है.
- इसके अलावा सेवा केंद्र पर भी पंजीकरण हो रहा है.
- शहरी इलाकों में सभी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन/कमेटी ऑफ़िस.
क्या करें ?
- वहां से फॉर्म लेकर सही जानकारी भरकर जमा करें.
- इसके साथ आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड की कॉपी भी दें.
- बैंक की डिटेल के साथ बैंक पासबुक की कॉपी भी जमा करें.
इस बात का विशेष ध्यान दें
- अपने बैंक अकाउंट का KYC जरूर करा लें ताकि आपके आधार से वो लिंक हो जाए.
- ऐसा नहीं होने पर राशि अटक सकती है.
- SC वर्ग की महिलाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र देना होगा.
- अपना मोबाइल नंबर देना होगा. पैसे की सूचना इसी पर मिलेगी.
पैसे कैसे मिलेंगे?
- DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में.
- पहली किस्त 1 जुलाई को तीन महीने की एक साथ दी जाएगी.
अगर खाते में पैसे नहीं आए तो क्या करें?
- सबसे पहले ये जांच करें
- आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं.
- बैंक खाता सक्रिय है या नहीं.
- आवेदन में नाम, आधार और बैंक डिटेल सही हैं या नहीं.
- मोबाइल नंबर चालू है या नहीं.
- फिर नजदीकी बैंक शाखा जाएं.
- आंगनवाड़ी केंद्र या सेवा केंद्र से आवेदन की स्थिति जांचें.
- जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय या उपायुक्त (DC) कार्यालय से संपर्क करें.
क्या न करें?
- किसी दलाल या एजेंट को पैसे न दें.
- गलत दस्तावेज न लगाएं.
- एक से अधिक फर्जी आवेदन न करें.
- आधार और बैंक विवरण गलत न भरें.
- OTP किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें.
योजना का लाभ
- सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹3,000 (तीन महीने की पहली किस्त).
- SC वर्ग की महिलाओं को ₹4,500 (तीन महीने की पहली किस्त).
- पंजाब की लगभग 97% महिलाओं को इसका लाभ मिलने का अनुमान है.
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
- इसके रजिस्ट्रेशन के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं है.
- जो महिलाएं सितंबर के आखिर में भी रजिस्ट्रेशन कराएंगी, उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर का पूरा पेमेंट मिलेगा.
ADVERTISEMENT


