'मेरा सिर दुख रहा है, बहुत चुभ रहा है...' दुबई की फ्लाइट में पायलट स्मित पर हमले के बाद का वीडियो आया सामने

न्यूज तक डेस्क

• 05:47 PM • 01 Oct 2026

Flydubai Flight Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में हमले के बाद घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार का वीडियो सामने आया है. लहूलुहान हालत में भी वह यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे. जानिए वीडियो में क्या हुआ, कॉकपिट में कैसे मचा हड़कंप, विमान कितनी ऊंचाई से नीचे आया और तबूक में सुरक्षित लैंडिंग कैसे हुई.

Flydubai Pilot Attack Latest Video
Flydubai Pilot Attack Latest Video
Google CTA

'मेरा सिर दुख रहा है, दर्द हो रहा है, मुझे सोना नहीं है...', यह शब्द किसी आम इंसान के नहीं बल्कि उस जांबाज पायलट स्मित मच्छार की है, जिन्होंने 174 लोगों की जान बचाई है. बुधवार को दुबई के इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट(FZ1073) में हुई खौफनाक घटना के बाद का वीडियो अब सामने आया है. इसमें भारतीय पायलट स्मित मच्छार घायल हालत में नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं, बावजूद इसके उनका हौसला कायम दिखाई दिया. 

Read more!

वीडियो में क्या-कुछ दिखा?

घटना के बाद सामने आए वीडियो में पायलट स्मित को काफी गंभीर हालत में देखा जा रहा है. यह वीडियो तब का है जब विमान को सऊदी अरब के तबूक में उतार दिया गया था.  वीडियो में कॉकपिट और उसके आसपास खून भी साफ नजर आ रहा है, वहीं आरोपी को-पायलट के हाथ बंधे हुए है. वहीं बुरी तरह घायल होने के बावजूद स्मित कहते है, 'मेरा सिर दुख रहा है, दर्द हो रहा है, बहुत चुभ रहा है, मुझे तकिया लाकर दो. मुझे सोना नहीं है, मेरा हाथ दुख रहा है.'

विमान में मौजूद यात्री कह रहे हैं कि आरोपी ने हमें किडनैप करने की कोशिश की, लेकिन हम सुरक्षित है और पायलट की रक्षा कर रहे है. वहीं पायलट के पास मौजूद एक शख्स बार मांग कर रहा है कि सऊदी पुलिस को बुलाया जाएं ताकि कैप्टन स्मित को किसी तरह का खतरा ना हो. वहीं कैप्टन स्मित लहूलुहान होने के बावजूद भी पूरी तरह होश में दिखाई दे रहे है.

यात्रियों और सेफ लैंडिग की थी चिंता

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल होने के बावजूद भी पायलट स्मित ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा को ही प्राथमिकता बनाए रखा. वह लगातार होश में रहना चाहते थे ताकि जब जरूरत पड़े तो वह विमान को लैंड कराने में मदद कर सकें. बता दें कि स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया और विमान को सुरक्षित तरीके से डायवर्ट कर सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान उतरते ही आरोपी को-पायलट को हिरासत में ले लिया गया.

प्लंबर ने गिरते प्लेन को किया कंट्रोल और बचा ली 174 यात्रियों की जान, यानीव हायून ने TV शो देख किया ये कारनामा !

हवा में ही हुआ था स्मित पर हमला

फ्लाइदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार सुबह दुबई से इजरायल के तेल अवीव के लिए रवाना हुई. जब विमान तकरीबन 30 हजार से 34000 फीट की ऊंचाई पर उड़ा रहा था, तभी कॉकपिट में मौजूद को-पायलट ने कुल्हाड़ी से कैप्टन स्मित पर हमला कर दिया. हमले के बाद विमान की ऊंचाई महज 30 सेकेंड से भी कम समय में 14000 फीट नीचे आ गई. इस स्थिति की वजह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

हालांकि कैप्टन स्मित ने जांबाजी दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद विमान में मौजूद कुछ यात्री कॉकपिट में पहुंचे और हमलावर को-पायलट पर काबू पा लिया. यात्रियों के मुताबिक हमलावर प्लेन के सिस्टम के साथ भी छेड़छाड़ कर रहा था. ऐसे में अगर कैप्टन स्मित कॉकपिट का गेट नहीं खोलते तो प्लेन क्रैश भी हो सकता था.

पीएम मोदी ने की स्मित तारीफ

घटना में कैप्टन स्मित की जाबांजी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित को हीरो कहा है. वहीं, इजरायल ने विमान में हमलावर को कंट्रोल करने वाले और यात्रियों की जान बचाने में मदद करने वाले 4 नागरिकों को सम्मानित करने का फैसला लिया है. 

FlyDubai Flight Incident: विमान के कॉकपिट में को-पायलट के पास कैसे आई कुल्हाड़ी? चौंकाने वाला सच आया सामने