अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर भोलू की मां ने पंचायत में सुनाई बेटे की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या बोला?

पवन राठी

• 11:42 AM • 09 Sep 2026

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी मॉडल अंकित बाल्यान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर भोलू शाहपुरिया के गांव शाहपुर में 5 गांवों की पंचगामा पंचायत बुलाई गई. पंचायत में भोलू की मां ने रोते हुए कहा कि परिवार ने 4 साल पहले भोलू को बेदखल कर दिया था और यूपी पुलिस बेकसूर छोटे बेटे को परेशान न करे.

अंकित बालियान मर्डर केस में गैंगस्टर भोलू की मां ने बेटे की खोली पोल?
अंकित बालियान मर्डर केस में गैंगस्टर भोलू की मां ने बेटे की खोली पोल?
Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी मॉडल और गायक अंकित बाल्यान की सनसनीखेज हत्या के बाद इस वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले सोनीपत के गैंगस्टर राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के गांव शाहपुर में मंगलवार को एक बड़ी पंचायत बुलाई गई. इस पंचगामा पंचायत में रायपुर, शाहपुर, रेवड़ी गढ़, शहजानपुर और फाजिलपुर गांव के ग्रामीण शामिल हुए. पंचायत के दौरान भोलू शाहपुरिया की बुजुर्ग मां राजपति ने हाथ जोड़कर रोते हुए पुलिस और ग्रामीणों के सामने अपना दर्द बयां किया.

Read more!

'बाप की मौत पर भी नहीं आया, 4 साल पहले कर चुके हैं बेदखल'

पंचायत में भोलू शाहपुरिया की मां राजपति ने स्पष्ट किया कि उनका और उनके छोटे बेटे रितेश का भोलू से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि भोलू 4 साल पहले नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और उसके बाद कभी वापस नहीं लौटा. 2 महीने पहले उसके पिता सुरेश की लकवे की बीमारी से मौत हो गई, लेकिन भोलू अपने पिता को अंतिम विदाई (दाग) देने भी नहीं आया. परिवार कागजी तौर पर भोलू को काफी समय पहले ही अपनी संपत्ति और घर से बेदखल कर चुका है.

यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, छोटे बेटे को तंग न करने की गुहार

गैंगस्टर की मां ने यूपी पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बार-बार उनके घर आकर छोटे बेटे रितेश और उन्हें परेशान कर रही है. पुलिस घर गिराने और जान से मारने की धमकियां दे रही है. राजपति ने कहा, "मेरा छोटा बेटा ही बीमार पिता की देखभाल करता था और अब वही मेरा इकलौता सहारा है. अगर पुलिस को कार्रवाई करनी है तो भोलू को ढूंढकर चाहे मेरे सामने उसका एनकाउंटर कर दे, लेकिन बेकसूर परिवार को तंग न किया जाए."

यह पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड: वारदात से 2 घंटे पहले की CCTV फुटेज आई सामने, जानिए कैसे पुलिस को छका रहे शूटर आर्यन और सत्यम

 

पंचायत ने दिया पुलिस की मदद का आश्वासन, पंफू से भी जुड़े तार

पंचगामा पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वे अंकित बाल्यान हत्याकांड के आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे. इसके साथ ही पंचायत ने यूपी पुलिस से अपील की है कि निर्दोष परिजनों को परेशान न किया जाए. गौरतलब है कि 26 अगस्त को अंकित बाल्यान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भोलू शाहपुरिया के नाम से पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी. इस मामले में पुलिस करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश काद्यान उर्फ पंफू से भी पूछताछ कर रही है, जिस पर शूटर मुहैया कराने का आरोप है.

यह भी पढ़ें: अंकित बालियान केस में फरार आर्यन संधू, सत्यम काद्यान की CCTV से नया खुलासा, पुलिस के फूले हांथ-पैर!