जाट महासम्मेलन में CM शिवराज का ऐलान, तेजाजी जयंती पर होगा अवकाश, कल्याण बोर्ड भी बनेगा

रवीशपाल सिंह

• 11:06 AM • 14 May 2023

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को जाट महासम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में तेजाजी कल्याण बोर्ड भी बनेगा और तेजाजी जयंती पर मध्यप्रदेश में ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाएगा. मध्यप्रदेश में यह चुनावी साल है और […]

cm shivraj singh chauhan, Jat Mahasammelan, Tejaji Jayanti, mp news, mp election
cm shivraj singh chauhan, Jat Mahasammelan, Tejaji Jayanti, mp news, mp election
Google CTA

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को जाट महासम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में तेजाजी कल्याण बोर्ड भी बनेगा और तेजाजी जयंती पर मध्यप्रदेश में ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाएगा.

Read more!

मध्यप्रदेश में यह चुनावी साल है और सरकार किसी भी वर्ग को साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. यही वजह है कि रविवार को जब भोपाल के दशहरा मैदान में जाट महासम्मेलन का आयोजन किया गया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. यहां जाट समुदाय के लोगों ने सीएम शिवराज से तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन, तेजाजी की जयंती पर सामूहिक अवकाश घोषित करने की घोषणा की.

सीएम शिवराज ने कहा- ‘जाट समाज ने साहसी, स्पष्टवादी, वीर बहादुर, बलशाली, निर्भीक, मेहनती, जरूरत पड़ने पर अन्न के भंडार भरने वाले और सीमाओं पर शत्रु आए तो सबसे पहले बंदूक उठाकर उनकी छाती छलनी करने वाले वीर योद्धा दिए हैं. जाट महापुरुषों के इतिहास को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा ताकि बच्चों को प्रेरणा मिले.’

चुनाव में जाट समाज के 10 लोगों को टिकट देना, जाट महापुरुषों के इतिहास को स्कूल सिलेबस में शामिल करने की मांग की गई. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा और एक दिन का ऐच्‍छिक अवकाश घोषित किया जाएगा. इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्कूलों में जाट महापुरुषों का इतिहास भी पढ़ाया जाएगा. हालांकि जाट समाज के लोगो को टिकट देने की मांग पर शिवराज ने कहा कि वह यह बात पार्टी फोरम पर रखेंगे क्योंकि टिकट वितरण पार्टी का फैसला होता है.

ये भी पढ़ें: CM शिवराज की चेतावनी- MP काे नहीं बनने देगें Kerala Story, कही ये बड़ी बात