भोपाल में जहां रहते हैं MLA-सांसद, उस VVIP बिल्डिंग में दिनदहाड़े कट्‌टा अड़ाकर हो गई लूट!

रवीशपाल सिंह

• 07:36 PM • 07 Aug 2024

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में 12 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है. शराब कारोबारी के दफ्तर में कट्टे की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

Bhopal Crime
Bhopal Crime
Google CTA

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में 12 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है. शराब कारोबारी के दफ्तर में कट्टे की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. खास बात यह है कि जिस जगह यह लूट की वारदात हुई है उसके पास ही विधायकों के भी फ्लैट हैं.

Read more!

गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार रचना टॉपर के प्रथम फ्लोर पर शराब कंपनी का दफ्तर है. बुधवार सुबह 8.30 बजे दो लोग यहां पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खटखटाया. बदमाशों ने शराब कंपनी के कर्मचारी वीरेंद्र गुप्ता के नाम से आवाज लगाई, जिस पर मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल ने दरवाजा खोला. बदमाशों ने कर्मचारी वीरेन्द्र गुप्ता के बारे में पूछा, जिस पर श्याम सुंदर ने दोनों को अंदर बैठा लिया.

बदमाशों ने कुछ देर बाद पानी मांगा, जिस पर मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल पानी लेने के लिए किचन की तरफ बढ़े. उनके मुड़ते ही बदमाशों ने उनकी पीठ पर कट्टा अड़ा दिया और फिर दफ्तर में कैश के बारे में जानकारी ली. नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी. मैनेजर ने प्रथम फ्लोर पर कैश रखे होने की की जानकारी दी.

कर्मचारी सोते ही रह गए, बदमाश भाग निकले

बदमाश उन्हें लेकर प्रथम फ्लोर पहुंचे और कैश से भरा बैग उठाया और वापस नीचे आए. जिसके बाद श्याम सुंदर जायसवाल को धक्का देकर भाग निकले. घटना के दौरान दफ्तर में तीन कर्मचारी ही रह रहे थे. लूट की वारदात के बाद मैनेजर श्यामसुंदर जायसवाल ने सो रहे कर्मचारियों को उठाया और उन्हें घटना की जानकारी से अवगत कराया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की व बदमाशों की तलाश शुरू की है. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले गए हैं. खास बात यह है कि जिस जगह यह लूट की घटना हुई है उसके पास ही विधायकों के भी फ्लैट हैं.

ये भी पढ़ें- इंग्लिश पढ़ाने वाली टीचर ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर बीफार्मा के छात्र को दी पुलिस की धमकी...और फिर