भोपाल: आधी रात पत्नी को युवक के साथ देखा, खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर अचानक सड़क पर ये क्या करने लगा पति?

धर्मेंद्र साहू

• 01:28 PM • 21 Sep 2026

Bhopal News: भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के जेके रोड पर आधी रात को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे पुरुष के साथ देख लिया. गुस्से में पति ने सड़क पर हंगामा करते हुए स्कूटी तोड़ दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

भोपाल में सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा.
भोपाल में सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा. (प्रतिकात्मक फोटो)
Google CTA

Ashoka Garden Bhopal Husband Wife Dispute: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सड़क पर हंगामे की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत जेके रोड पर आधी रात को उस वक्त अफ़रा-तफ़री मच गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे पुरुष के साथ देख लिया. इसके बाद पति ने आपा खो दिया और सड़क पर ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया.

Read more!

सड़क पर जमकर हुआ हंगामा और तोड़फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात जेके रोड पर सीपेट कॉलेज के सामने पति की नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी, जो एक अन्य युवक के साथ मौजूद थी. पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ देखते ही पति उग्र हो गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर स्कूटी को उठाकर सड़क पर पटक दिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी. हंगामा बढ़ता देख स्कूटी सवार युवक अपनी गाड़़ी वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला.

पुलिस मौके पर पहुंची, 3 साल से चल रहा है पारिवारिक विवाद

सड़क पर हो रहे इस शोर-शराबे को देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद डायल 100 और अशोका गार्डन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. अशोका गार्डन चौकी प्रभारी पवन सेन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले 2 से 3 सालों से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग रह रहे हैं. पति अपने तीन बच्चों की दुहाई देते हुए तलाक की मांग पर अड़ा हुआ है.

यह पढ़ें: Sonila Sharma Death Case: आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग का दावा... आखिर 9 सितंबर को होटल के रूम नंबर 101 में क्या हुआ? अब पति ने लगाए ये गंभीर आरोप

मामले में पुलिस की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, घटना के समय महिला अपने किसी काम से जा रही थी, तभी पति से उसका आमना-सामना हो गया. घटना के बाद पति शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Sonila Sharma Death Case: पति से अलग होकर ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी थी सोनिला शर्मा, जानिए कैसे हुई दीपक खंडेलवाल से मुलाकात