Sonila Sharma Death Case: आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग का दावा... आखिर 9 सितंबर को होटल के रूम नंबर 101 में क्या हुआ? अब पति ने लगाए ये गंभीर आरोप
Sonila Sharma Indore Death Case: इंदौर के तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स में ब्यूटीशियन सोनीला शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. पति के आरोपों के बाद पुलिस ने पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि दीपक अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था.
ADVERTISEMENT

सोनीला शर्मा केस: आरोपी कारोबारी दीपक खंडेलवाल गिरफ्तार.
Indore Beautician Sonila Sharma Death Case: इंदौर के तिलक नगर स्थित 'होटल एलेक्स' के कमरे में 9 सितंबर की रात एक ब्यूटीशियन की हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मृतका सोनीला शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने अब पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच अब सोनीला शर्मा की पोस्टमार्टम रिपार्ट भी सामने आई है. इसमें उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया है. इस बीच अब मृतका के पति संजय ने आरोप लगाया था कि आरोपी व्यापारी उसकी पत्नी को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था.
