‘MP के मन में मोदी’ थीम पर भोपाल में रोड शो करेंगे PM, यहां जानें PM विजिट का पूरा शेड्यूल

रवीशपाल सिंह

25 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 25 2023 4:36 PM)

PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर दो नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के चयनित 3 हजार बूथ कार्यकर्ताओं से […]

Bhopal is ready to welcome PM Modi, know here the complete schedule of PM visit
Bhopal is ready to welcome PM Modi, know here the complete schedule of PM visit
Google CTA

PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर दो नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के चयनित 3 हजार बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. भोपाल के अलावा पीएम मोदी देश के करीब 10 लाख बूथों को डिजिटल रैली से संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल आ गया है.

Read more!

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचने से पहले राजभवन से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे तक “मध्यप्रदेश के मन में मोदी” थीम पर भव्य रोड शो होगा. इसके बाद पीएम मोदी शहडोल पहुचेंगे. यहां वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस गौरव यात्रा के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही पीएम मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड वितरण का शुभारंभ करेंगे. उसके बाद शहडोल के गांव पकरिया में ग्रामीणों से संवाद करने के साथ ही उनके साथ भोजन करेंगे. यहां पर खास तरीके से तैयार किया गया देसी कोदो कुटकी से बना भोजन चखेंगे. 

सीएम शिवराज ने पहले भोपाल फिर शहडोल में तैयारियों का लिया जायजा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून की यात्रा और उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया. वह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. इसके बाद सीएम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया. आज सीएम शिवराज ने शहडोल में पीएम मोदी के दौरे की हो रही तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचे.

पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा भोपाल का शेड्यूल
– पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे.
– 9.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
– 10.15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे.
– 10.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे.
– 11.00 बजे तक रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
– 11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे.
– 11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे.
– 12.30 बजे भोपाल की लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
– 12.55 बजे भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे.

कमलापति स्टेशन को सजाया गया
पीएम मोदी के आगमन के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पूरी तरह से सजा दिया गया है. स्टेशन से ही प्रधानमंत्री मोदी दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे. 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी जिन दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें से एक भोपाल से इंदौर के बीच चलेगी, जबकि दूसरी जबलपुर से भोपाल के बीच दौड़ेगी. पीएम मोदी के दौरे की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक आम यात्रियों के लिए आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है. प्लेटफॉर्म नंबर पर दो पर भी आवागमन बंद रहेगा.

ये भी पढे़ं: भोपाल आ रहे हैं PM नरेंद्र मोदी, MP को देंगे दूसरी वंदे भारत की सौगात, जानें पूरा शेड्यूल