भोपाल में लव मैरिज के 7 महीने बाद होटल के कमरे में मिला युवक का शव, मौत से पहले के वीडियो ने खोल दिए सारे पोल

Bhopal death case: भोपाल में लव मैरिज के महज 7 महीने बाद एक युवक का शव होटल के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई. मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस वीडियो, कॉल डिटेल और परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है. जानिए पूरी कहानी.

Bhopal hotel case
लव मेरिज के सात महीने बाद युवक ने दे दी जान

धर्मेंद्र साहू

follow google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के मात्र 7 महीने बाद होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन मौत से ठीक पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

'शादी के पहले महीने से ही शुरू हो गया था टॉर्चर'

मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है. विकास ने अपने सुसाइड वीडियो में बताया कि उसने 7 महीने पहले परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के पहले महीने से ही उसकी पत्नी और उसके घरवाले उसे परेशान करने लगे थे. विकास ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी और लोगों से झूठ बोलती थी कि विकास उसे मारता-पीटता है.

फर्जी केस में फंसाने की धमकी

विकास ने वीडियो में यह भी खुलासा किया कि उसकी पत्नी उसे फर्जी पुलिस केस में फंसाने की धमकी दे रही थी. उसने बताया कि पत्नी उसे दहेज प्रताड़ना और अन्य मामलों में जेल भिजवाने की बात कहकर डराती थी. वीडियो में विकास ने सीधे तौर पर अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की दादी उसे भड़काती थी और उन्होंने ही सारे जरूरी दस्तावेज मंगवा लिए थे.

होटल के कमरे में मिला शव

पुलिस के अनुसार, विकास 25 तारीख से लापता था और उसके घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे. उसकी गाड़ी के आधार पर पुलिस एक होटल तक पहुंची. जब होटल के कमरे की खिड़की से देखा गया, तो विकास का शव पंखे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस की जांच जारी

भोपाल की हबीबगंज थाना पुलिस और शाहपुरा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के फोन से मिले वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछले कुछ दिनों में पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद चरम पर पहुंचा था.

रिश्तों पर से उठा भरोसा

7 महीने पहले जिस लड़की के लिए विकास ने अपने परिवार से बगावत की थी, उसी के लगाए आरोपों और प्रताड़ना ने उसे मौत के गले लगाने पर मजबूर कर दिया. इस घटना ने राजधानी में सनसनी फैला दी है और लोग सोशल मीडिया पर रिश्तों की मजबूती और भरोसे पर सवाल उठा रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

'बच्चे हैं भैया, छोड़ दो...' इंदौर की सड़क पर दबंगई, दंपत्ति को बीच सड़क पर धमकाने का वीडियो वायरल!

    follow google news