जिस युवती का शव भोपाल के सेप्टिक टैंक में मिला उसकी शादियों को लेकर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, जानें पूरा मामला

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

15 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 16 2026 12:48 PM)

भोपाल के सेप्टिक टैंक मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी समीर ने 5 लाख की मांग और शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमिका की हत्या की थी. आरोपी ने शव को लोहे के बक्से में बंद कर टैंक में छिपा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने समीर और उसके परिवार के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.

भोपाल
भोपाल
Google CTA

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में एक घर के सेप्टिक टैंक से मिली अशरफी (सिया) की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की वजह पैसों की मांग, शादी का दबाव और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवाद थे.

Read more!

पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली अशरफी की पहले एक शादी हो चुकी थी. साल 2025 में वह गोंदिया के ही एक युवक के साथ रही थी, लेकिन विवाद के बाद अलग हो गई. इसके बाद वह गुजरात के नाडियाड में एक युवक के साथ रही. इसी दौरान एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए उसका संपर्क भोपाल के रहने वाले समीर से हुआ. समीर के बुलावे पर अशरफी अपना घर छोड़कर भोपाल आ गई और उसके साथ रहने लगी. 

क्यों की गई हत्या?

पुलिस पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि अशरफी और उसके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. अशरफी उस पर शादी करने या 5 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी. उसने समीर को कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी. घटना वाले दिन विवाद तब बढ़ गया जब अशरफी ने समीर का मोबाइल पटक कर तोड़ दिया. इसी गुस्से में समीर ने अशरफी की हत्या कर दी.

समीर पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता

आरोपी समीर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. जब अशरफी भोपाल आकर उसके साथ रहने लगी तो समीर की पत्नी के साथ भी अक्सर विवाद और हंगामा होने लगा. तंग आकर समीर की पत्नी उसे छोड़कर जबलपुर अपने मायके चली गई थी. 

बक्से में बंद कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव

हत्या के बाद समीर ने जुर्म छुपाने की हर मुमकिन कोशिश की. उसने शव को एक लोहे के बक्से में रखा और उसे अपने घर के पिछले हिस्से में स्थित सेप्टिक टैंक में छिपा दिया. पुलिस ने इस मामले में समीर समेत परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 12 साल के बच्चे ने साइकिल के लिए रची ऐसी कहानी जिसे सुनकर बॉलीवुड के राइटर भी फेल हो जाएं