मध्यप्रदेश में 12 साल के बच्चे ने साइकिल के लिए रची ऐसी कहानी जिसे सुनकर बॉलीवुड के राइटर भी फेल हो जाएं

गुना में एक 12 साल के बच्चे ने नई साइकिल पाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली. बच्चा सड़क किनारे बेहोश मिला था, जिससे पुलिस और घरवाले परेशान हो गए. बाद में काउंसलिंग के दौरान पता चला कि पिता द्वारा साइकिल न दिलाने और बहनों को ज्यादा तवज्जो देने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था.

ADVERTISEMENT

guna
guna
Google CTA

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक 12 साल के बच्चे ने साइकिल के लिए ऐसी कहानी गढ़ी कि पुलिस भी चकरा गई. बच्चे ने खुद के किडनैप की झूठी फिल्मी कहानी तैयार कर दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस और परिवार दोनों हैरान रह गए.