भोपाल के नामी स्किन डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, युवती के बेहद गंभीर आरोप- 'झांसा देकर....फिर अबॉर्शन

भोपाल के मशहूर स्किन डॉक्टर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप. महिला थाने में एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही है मामले की जांच.

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर.

गौरव जगताप

follow google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां विश्वास और इलाज के पवित्र पेशे को कलंकित करने का संगीन मामला उजागर हुआ है. भोपाल के एक मशहूर स्किन एक्सपर्ट एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का दावा है कि डॉक्टर ने न केवल उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, बल्कि उसकी जिंदगी को नरक बना दिया.

Read more!

इलाज के बहाने शुरू हुई थी झांसे की कहानी

पीड़िता (28 वर्ष) अपनी त्वचा संबंधी समस्याओं (Skin Problems) के इलाज के लिए भोपाल आई थी. यहीं उसकी मुलाकात आरोपी डॉक्टर से हुई. इलाज के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर 'इमोशनल कनेक्शन' में बदल गई. डॉक्टर ने पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसे भोपाल बुलाया. 

सिंदूर का नाटक और फिर शारीरिक संबंध 

युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन उसी रात भरोसे की सारी हदें पार कर दी गईं. आरोप है कि डॉक्टर ने युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने विरोध किया, तो उसे रिश्ते और जल्द शादी करने की दुहाई देकर चुप करा दिया गया. यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा. 

चेन्नई ले जाकर धोखे से कराया अबॉर्शन 

कहानी में मोड़ तब आया जब युवती गर्भवती हो गई. युवती के मुताबिक, डॉक्टर ने फिर से शादी का वादा दोहराया और उसे घुमाने के बहाने चेन्नई ले गया. आरोप है कि वहां डॉक्टर ने उसे थकान से 'आराम मिलेगा' कहकर कुछ दवाइयां दीं. चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचते ही युवती को असहनीय दर्द और ब्लीडिंग (Bleeding) शुरू हो गई. युवती ने दावा किया कि डॉक्टर ने उसे धोखे से अबॉर्शन पिल्स (Abortion Pills) दी थीं. जब उसने इस क्रूरता का विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट भी की. 

डॉक्टर पर पहले भी आरोप 

घटना के बाद आरोपी डॉक्टर ने युवती से सारे संपर्क तोड़ लिए और अपना फोन बंद कर लिया. पीड़ित युवती ने भोपाल के महिला थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है. वहीं, स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस डॉक्टर पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं. अब पुलिस तकनीकी साक्ष्य और युवती के बयानों के आधार पर डॉक्टर की तलाश कर रही है. 

'फोटो में कोई और था... ये वो लड़का नहीं', MP के शहडोल में वरमाला के वक्त दुल्हन ने किया शादी से इनकार, फिर जो हुआ...

 


 

    follow google news