कौन हैं शुभ्रा रंजन, जिनसे उनके पूर्व स्टूडेंट ने ही लूटे लिए 1.89 करोड़, आरोपी ने ऐसे प्लान किया था पूरा घटनाक्रम

Shubhra Ranjan IAS Case: भोपाल में चर्चित यूपीएससी मेंटर शुभ्रा रंजन से करोड़ों की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि उनके ही एक पूर्व छात्र ने पांच साथियों के साथ मिलकर उन्हें बंधक बनाया और हथियारों के दम पर पैसे ट्रांसफर कराए. अब पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड और एकेडमी के पूर्व छात्र समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Shubhra Ranjan IAS Case
Shubhra Ranjan IAS Case
google news

IAS Academy Director Shubhra Ranjan Bhopal Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर और मेंटर शुभ्रा रंजन से हथियारों के दम पर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया. आरोपियों ने पहले उन्हें नए सेंटर और सेमिनार का झांसा देकर दिल्ली से भोपाल बुलाया, फिर योजना के तहत बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया. अब क्राइम ब्रांच ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड और एकेडमी के पूर्व छात्र समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.