भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर बड़े तालाब के किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय एक युवती ने तालाब में छलांग लगाने की कोशिश की. गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद सतर्क गोताखोर फैजुल्ला खान की नजर समय रहते उस पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और युवती की जान बच गई.
ADVERTISEMENT
सोलर पैनल पर जाकर बैठ गई थी युवती
जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब के किनारे बनी सोलर पैनल की संरचना पर यह युवती जाकर बैठ गई थी और गहरे पानी में कूदने का प्रयास कर रही थी. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए वहां मुस्तैद गोताखोर फैजुल्ला खान ने बिना एक पल गंवाए फुर्ती दिखाई और युवती को सुरक्षित पकड़कर बाहर निकाल लिया.
पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम
घटना के तुरंत बाद तलैया थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले आई. एसीपी संतोष पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती पूछताछ में युवती ने पारिवारिक कलह को इसकी वजह बताया है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां से अलग रह रही थी और मां के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर उसका विवाद हुआ था. इसके बाद, जहां वह वर्तमान में रह रही थी, वहां भी उसकी अपनी बहन के साथ कहासुनी और झगड़ा हो गया था. परिवार में लगातार हो रहे इन विवादों और मानसिक तनाव से तंग आकर ही वह वीआईपी रोड के बड़े तालाब के किनारे पहुंची थी.
पुलिस की समझाइश और गोताखोर की सराहना
पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के संदर्भ में पूछताछ करने के साथ-साथ उचित समझाइश भी दी है. पुलिस का कहना है कि किसी भी गंभीर परिस्थिति में ऐसा आत्मघाती कदम उठाना सही नहीं है. इस पूरी घटना में गोताखोर फैजुल्ला खान की तत्परता और बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है, जिनकी वजह से एक अमूल्य जीवन सुरक्षित बचा लिया गया.
भोपाल में Cafe के अंदर पिस्टल तानने का VIDEO, छात्रों के विवाद में पुलिसकर्मी को भी धमकाया; दो आरोपी फरार
ADVERTISEMENT


