'पति के अपनी ही सगी बहन से हैं संबंध', भोपाल महिला आयोग की जनसुनवाई में पत्नी ने खोले हैरान कर देने वाले राज

भोपाल में महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने पति पर उसकी सगी बहन के साथ अवैध संबंध होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

भोपाल न्यूज
भोपाल न्यूज

गौरव जगताप

follow google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर अधिकारी भी सन्न रह गए. एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति के उसकी ही सगी बहन (ननद) के साथ अवैध संबंध हैं. महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने की कोशिश भी की गई.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

भोपाल के महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंची थीं. इसी दौरान एक महिला ने आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर के सामने अपनी आपबीती सुनाई. महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे पता चला कि उसके पति का अपनी सगी बहन के साथ पिछले 13 साल से अफेयर चल रहा है.

पीड़िता का आरोप है कि उसके सामने ही पति और ननद संबंध बनाते हैं. जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसे घर से निकाल दिया गया. महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति की पहली पत्नी भी इसी वजह से उसे छोड़कर चली गई थी. 

ससुराल वालों पर भी लगाए गंभीर आरोप

महिला ने बताया कि जब उसने इस अनैतिक संबंध की शिकायत अपने सास-ससुर से की, तो उन्होंने मदद करने के बजाय उसे ही चुप रहने को कहा. महिला के अनुसार, उसके ससुर ने कहा कि "हमने शादी अपने लिए की है, उनके लिए थोड़ी न की है, तुम्हें रहना है तो ऐसे ही रहना होगा." महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी ननद उसे जान से मारने के लिए खाने में या रात को नींद की गोलियां तक खिला देती थी. 

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि वह पिछले कई महीनों से न्याय के लिए पुलिस थानों के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे बार-बार थाने से लौटा दिया गया. हार मानकर वह राष्ट्रीय महिला आयोग की शरण में पहुंची.

महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जनसुनवाई के दौरान भोपाल कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे. अध्यक्ष ने बताया कि भोपाल में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और साइबर क्राइम से जुड़े मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: मोनालिसा ने कैमरे के सामने आकर खोल दिए शादी से जुड़े सारे राज! बता दी फरमान से शादी की असली वजह?

    follow google news