BJP Manifesto 2024: भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र को लेकर पूर्व सीएम शिवराज का बड़ा बयान

रवीशपाल सिंह

• 02:04 PM • 14 Apr 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा आइए जानते हैं.

shivraj_singh_chouhan
shivraj_singh_chouhan
Google CTA

BJP Sankalp Patra Launching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया है. जिसमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है और कहा कि जब दुनिया अनिश्चित समय से गुजर रही है तो पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार जरूरी है. प्रधानमंत्री ने बीजेपी के 'संकल्प पत्र' की प्रतियां चार व्यापक समूहों- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति (ज्ञान) के प्रतिनिधियों को सौंपी, जो सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं.  बीजेपी के संकल्प पत्र पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की MPTAK से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. उन्होंने कहा, 'यह 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप है.'

Read more!

संकल्प पत्र समिति के सदस्य और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी के घोषणा पत्र जारी होने पर कहा, "आज संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. यह संकल्प पत्र केवल कुछ लोगों द्वारा बनाया गया दस्तावेज नहीं है. प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने सुझाव संकल्प पत्र को लेकर भेजे थे. ये सही अर्थों में जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा जारी संकल्प पत्र है."

ये आज का नहीं 2047 का रोडमैप है- शिवराज

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने आगे कहा,  "ये संकल्प पत्र 2047 तक के विकसित भारत का रोडमैप है. प्रधानमंत्री जी केवल आज को सोचकर नहीं, बल्कि वो 2047 के भारत की कल्पना को लेकर काम कर रहे हैं. इस संकल्प पत्र में एक तरफ इन्फ्राट्रक्चर दूसरी तरफ रोजगार इसके साथ ही समाज के हर वर्ग का सशक्तिकरण शामिल है." 

इस संकल्प पत्र के अनुसार 3 करोड़ लखपति दीदी बनेंगी. युवाओं को रेाजगार दिया जाएगा और बिजली का बिल जीरो किया जाएगा. ये संकल्प पत्र गरीबी से मुक्ति का पत्र है. 

ये भी पढ़ें:कुछ ही देर में मध्यप्रदेश के पिपरिया में जनसभा करेंगे पीएम मोदी, 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा

वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोले शिवराज?

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हर महीने हर 6 माह में होने वाले इलेक्शन से मुक्ति की आवश्यकता है. इससे पैसों का काफी खर्च भी सरकार और सिस्टम पर पड़ता है. यही कारण है इस घोषणा पत्र में एक देश एक चुनाव को शामिल किया गया है."

ये भी पढ़ें: MP News: उमंग सिंघार की इस बड़े मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने 4 सप्ताह में मांगा जवाब