सीधी कांड के पीड़ित दशमत रावत के CM शिवराज ने धोए पैर, मांगी माफी, कहा- मन द्रवित है…

रवीशपाल सिंह

06 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 6 2023 5:30 AM)

Sidhi News: सीधी पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत आज गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सम्मान के साथ कुर्सी पर बिठाया और पैर धोकर माफी मांगी. उनके साथ हुई घटना पर सीएम ने गहरा दुख जताया और कहा- ‘मन द्रवित है…’ इसके बाद मुख्यमंत्री ने दशरथ से माफी मांगी. […]

Kamal nath target on cm shivraj, sidhi viral video, mp news
Kamal nath target on cm shivraj, sidhi viral video, mp news
Google CTA

Sidhi News: सीधी पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत आज गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सम्मान के साथ कुर्सी पर बिठाया और पैर धोकर माफी मांगी. उनके साथ हुई घटना पर सीएम ने गहरा दुख जताया और कहा- ‘मन द्रवित है…’ इसके बाद मुख्यमंत्री ने दशरथ से माफी मांगी. बता दें कि कल सीएम ने कहा था कि जब से इस घटना की जानकारी हुई है, पीड़ित और उनके परिवार से मिलना चाहता हूं.

Read more!

बता दें कि सीधी में आदिवासी युवक के मुंह पर पेशाब करने की घटना के पूरे देश को हिला कर रख दिया है. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. अब इस पर सियासत भी होने लगी. कांग्रेस लगातार ही बीजेपी पर आदिवासी विरोधी होने के आरोप लगा रही है. लेकिन अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में पीड़ित आदिवासी युवक को बुलाकर उससे मुलाकात की है. यहां मुख्यमंत्री ने पीड़ित के पैर धोकर उसका सम्मान किया है.

आदिवासी युवक के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर विपक्ष हमलावर था, देश भर में इस घटना का हल्ला मचा था. लेकिन तमाम आलोचनाओं से घिरे सीएम शिवराज ने अब पीड़ित को बुलाकर मास्टर स्ट्रोक खेला है. सीएम ने कल आरोपी के घर बुलडोज़र चलवाया और आज सीएम हाउस बुलाकर पैर धोये.

ये भी पढ़ें: सीधी में BJP नेताओं को देखते ही महिलाओं ने उतार लिए चप्पल, पीड़ित के घर पर जमकर हंगामा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दशमत को कहा- सुदामा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दशमत को सुदामा कहकर संबोधित किया और उनसे अनेक विषयों पर चर्चा की. पूछा क्या करते हो, घर चलाने के क्या साधन है. कौन कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. बेटी लाड़ली लक्ष्मी है. पत्नी को लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है या नहीं. आवास योजना का लाभ मिला है या नहीं. बेटी को पढ़ाना है, बेटियां आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री ने सुदामा कहकर बुलाया और कहा- दशमत तुम अब मेरे दोस्त हो.

ये भी पढ़ें: आदिवासी से अमानवीय कृत्य के आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई, NSA में बंद है आरोपी