जयमाला के स्टेज से कूदकर भागी दुल्हन, दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला...वीडियो वायरल

Bride Viral Video: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी समारोह के दौरान जयमाला स्टेज पर बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने के बजाय स्टेज से कूदकर अपने प्रेमी के गले में माला डाल दी. इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए छिंदवाड़ा की इस अनोखी शादी की पूरी कहानी.

Bride Viral Video
Bride Viral Video

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां उस वक्त हंगामे में बदल गईं जब दुल्हन ने ऐन मौके पर दूल्हे को ठुकरा कर अपने प्रेमी को चुन लिया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन स्टेज से छलांग लगाकर भागती हुई नजर आ रही है. यह पूरी घटना उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव की है.

Read more!

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, परासिया से एक बारात उमरेठ के मुजावर गांव पहुंची थी, शादी की रस्में बड़े ही धूमधाम से चल रही थीं, बारातियों का स्वागत हुआ, आतिशबाजी हुई और मेहमानों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया था. रात के वक्त जब जयमाला का समय आया, तो दूल्हा और दुल्हन दोनों ही सजे हुए मंच पर मौजूद थे. वहां मौजूद घराती और बराती उस पल का इंतजार कर रहे थे जब दुल्हन, दूल्हे के गले में वरमाला डालेगी.

स्टेज से कूदकर प्रेमी के गले लगी दुल्हन

जैसे ही पंडित जी ने दुल्हन को दूल्हे के गले में माला डालने के लिए कहा, दुल्हन ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दुल्हन अचानक पलटी और स्टेज से नीचे छलांग लगा दी. वह भागते हुए भीड़ में मौजूद अपने प्रेमी के पास पहुंची और उसके गले में वरमाला डाल दी. इतना ही नहीं, माला पहनाने के बाद वह सबके सामने अपने प्रेमी से लिपट गई. दुल्हन के इस अप्रत्याशित कदम से शादी समारोह में अचानक अफरा-तफरी मच गई.

परिजनों के बीच हुई जमकर झड़प

इस घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया. दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर कहासुनी और हाथापाई हुई. दूल्हा पक्ष ने इसे अपना सामाजिक अपमान बताया और आर्थिक नुकसान की बात भी कही. विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन को दिए गए गहने, अंगूठी और मोबाइल फोन वापस ले लिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी शिकायत उमरेठ थाने में दर्ज कराई गई है.

प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव

बताया जा रहा है कि युवती और उस युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. परिजनों के दबाव में आकर युवती शादी के लिए तो तैयार हो गई थी, लेकिन उसने मन ही मन कुछ और ही ठान रखा था. शादी के दिन उसने हिम्मत जुटाई और भरे मंडप में अपने प्यार को चुन लिया. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि यह 'अजब-गजब' वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यहां देखें वीडियो

MP: जिस घर से उठनी थी दुल्हन की डोली, वहां से उठी ससुर की अर्थी; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    follow google news