लव जेहाद पर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया टैक्स फ्री

रवीशपाल सिंह

06 May 2023 (अपडेटेड: May 6 2023 6:20 AM)

Mp News: पूरे देश में  ‘द केरला स्टोरी’ मूवी कल यानि की शुक्रवार को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज होने से पहले ही भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इसे टेक्स फ्री करने की मांग की थी.  जिसके लिए नेताओं ने सूचना प्रसारण मंत्री समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर फिल्म […]

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan made the film 'The Kerala Story' on Love Jihad tax free
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan made the film 'The Kerala Story' on Love Jihad tax free
Google CTA

Mp News: पूरे देश में  ‘द केरला स्टोरी’ मूवी कल यानि की शुक्रवार को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज होने से पहले ही भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इसे टेक्स फ्री करने की मांग की थी.  जिसके लिए नेताओं ने सूचना प्रसारण मंत्री समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर फिल्म को टेक्स फ्री करने की मांग की थी. इस पर आज CM शिवराज ने मध्यप्रदेश में ‘द केरल स्टोरी’ को टेक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है.

Read more!

CM शिवराज ने कहा कि “द केरला स्टोरी जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के घिनौने षड़यंत्र को उजागर करती है. भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जल में उलझ जाती हैं. उनके साथ कैसी दरिंदगी होती है और अंततः कैसे उनकी ज़िंदगी कैसी तबाह होती है. उसकी सच्चाई यह फ़िल्म उजागर करती है और कैसे आतंकवादी डिज़ाइन करते हैं उसको हमारे सामने लाती है.”  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी से फिल्म देखने की अपील भी की है.

कांग्रेस ने हमेशा आतंकियों को महिमामंडन किया
मध्यप्रदेश में पहले ही हमने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बना रखा है और लोग सच्चाई समझें इसलिए मेरी अपील है कि इसको सब देखें, पालक भी देखें, बेटियां भी देखें इसलिए हमने इसे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है. कांग्रेस की हमेशा से सोच रही है कि आतंकियों को महिमामंडन करो और गलत काम को सपोर्ट करो, तुष्टिकरण करो. हम किसी के खिलाफ नहीं है, लेकिन जो ग़लत हो रहा है तो सच्चाई सामने आना ज़रूरी है.

ये भी पढ़ें: MP News: बीजेपी ने की लव जेहाद पर बनी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग