मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व एशिया) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के बीच मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है. खाड़ी देशों में पढ़ाई, नौकरी, व्यापार या पर्यटन के लिए गए मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है.
ADVERTISEMENT
यह कंट्रोल रूम 24 घंटे और सातों दिन (24x7) चालू रहेगा, ताकि संकट की इस घड़ी में विदेश में फंसे प्रदेशवासियों को तत्काल सहायता मिल सके.
CM मोहन ने खुद जारी किए हेल्पलाइन नंबर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद इन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. संकट में फंसे लोग या उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- लैंडलाइन नंबर: 011-26772500
- WhatsApp नंबर: 9818963273
कैसे काम करेगा यह कंट्रोल रूम?
दिल्ली में स्थापित यह कंट्रोल रूम एक नोडल सेंटर के रूप में कार्य करेगा. यह भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ लगातार तालमेल बिठाकर काम करेगा. इसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित निकालना या उन्हें हर संभव मदद पहुंचाना है.
सीएम मोहन यादव ने अपील की है कि खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के नागरिक या उनके परिजन किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए बिना किसी संकोच के इन नंबरों पर संपर्क करें.
ये भी पढ़ें: इंदौर में सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा! दो नगर निगम कर्मियों की दम घुटने से मौत, मुआवजे का ऐलान
ADVERTISEMENT

