कांग्रेस कार्यालय में शुरू हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, रणदीप सुरजेवाला और कमलनाथ समेत पहुंचे ये दिग्गज

रवीशपाल सिंह

• 07:25 AM • 02 Sep 2023

MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हो चुकी है. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep singh Surjewala)  समेत कांग्रेस के दिग्गज पहुंच चुके हैं. विधानसभा चुनावों (Vidhan sabha chunav 2023) से ठीक […]

kamalnath, mp news. politics
kamalnath, mp news. politics
Google CTA

MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हो चुकी है. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep singh Surjewala)  समेत कांग्रेस के दिग्गज पहुंच चुके हैं. विधानसभा चुनावों (Vidhan sabha chunav 2023) से ठीक पहले होने वाली कांग्रेस की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मीटिंग में कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट पर फैसला हो सकता है.

Read more!

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक लगभग 4 दिनों तक चलेगी. इस बैठक में चुनाव की रणनीति और प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस चर्चा करेगी. बैठक के दौरान प्रत्येक विधानसभा सीट का फीडबैक हर पदाधिकारी से लिया जाएगा. सूत्रों की मानें तो बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी फैसला होगा.

शुरू हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो चली हैं. कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट सामने ला सकती है. पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह के साथ जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. स्क्रीनिंग कमेटी की ये बैठक पीसीसी में आयोजित की गई है. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर रणनीतिक चर्चा की जा रही है. सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की फाइनल सूची तैयार कर ली है. लेकिन, अब जिलों से रायशुमारी और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी फैसला होगा. उसके बाद कमेटी नाम का पैनल लेकर दिल्ली जाएगी और एआईसीसी से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP Election: BJP से अब इस महिला सिंधिया समर्थक ने की बगावत, कांग्रेस को लेकर बोल दी बड़ी बात