MP के गुना में सनसनीखेज वारदात, पति करता था युवती से हैवानियत, पत्नी बाहर खड़ी होकर देती थी पहरा

मध्य प्रदेश के गुना में एक युवती के साथ शरीफ खान द्वारा दुष्कर्म और उसकी पत्नी यासमीन दरवाजे पहर पहरा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति-पत्नी और उनके एक सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मध्य प्रदेश न्यूज
मध्य प्रदेश न्यूज

विकास दीक्षित

follow google news

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति-पत्नी की घिनौनी साजिश ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. आरोप है कि शरीफ खान नाम का व्यक्ति एक हिंदू युवती के साथ बंद कमरे में हैवानियत करता था और उसकी पत्नी यासमीन खान बाहर खड़े होकर पहरा देती थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पति, उसकी पत्नी और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, वह आरोपी महिला यासमीन खान के साथ ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी. करीब 4 महीने पहले यासमीन ने उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया. जब युवती वहां पहुंची, तो यासमीन घर पर नहीं थी और उसका पति शरीफ खान अकेला था. उसी दौरान शरीफ ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी.

पत्नी की भूमिका ने चौंकाया

पीड़िता ने जब इस घटना की जानकारी यासमीन को दी, तो उसने मदद करने के बजाय युवती को चुप रहने को कहा. इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया. आरोप है कि यासमीन अक्सर दबाव बनाकर युवती को अपने पति के पास कमरे में भेज देती थी और खुद बाहर निगरानी (पहरा) करती थी.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

शनिवार को आरोपी शरीफ खान ने युवती को फिर से घर बुलाया और न आने पर बदनाम करने की धमकी दी. जब युवती वहां पहुंची, तो शरीफ ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. विरोध के दौरान हुई झड़प में शरीफ गिरकर घायल हो गया. इसी बीच युवती के परिजनों को सूचना मिली और उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे वहां से निकाला. आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन वह घायल होने के कारण पकड़ा गया.

पुलिस की कार्रवाई

कैंट थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी शरीफ खान, उसकी पत्नी यासमीन और भाई मुबीन खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.

ये भी पढ़ें: MP Viral Video: अजब एमपी की गजब खबर! पति का कटा चालान तो पत्नी को थाने में आ गई 'माता'

    follow google news