Datia Assembly By-Election Exit Poll: दतिया में दमदार कौन...रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल के नतीजे आए सामने !

न्यूज तक डेस्क

• 08:53 PM • 30 Jul 2026

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव के रुद्रा रिसर्च एग्जिट पोल में कौन आगे कौन पीछे ? मतदान के बाद रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए. देखें दतिया में माहौल क्या है ?

NewsTak
दतिया में मतदान के बाद माहौल किसका...रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल ने बता दिया ?
Google CTA

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदान के बाद अब 'रुद्रा रिसर्च' (Rudra Research) का एग्जिट पोल सामने आ गया है. इस एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बढ़त बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सत्ताधारी बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पिछड़ते दिख रहे हैं. हालांकि ये अंतिम नतीजे नहीं है. फाइनल नतीजों के लिए 3 अगस्त का इंतजार करना होगा. 

Read more!

दतिया में किसे कितना वोट शेयर? 

रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार, दतिया उपचुनाव में प्रत्याशियों का अनुमानित वोट शेयर इस प्रकार है- 

  • घनश्याम सिंह (कांग्रेस): 44% वोट शेयर
  • आशुतोष तिवारी (बीजेपी): 39% वोट शेयर
  • दामोदर यादव (ASPK): 15% वोट शेयर
  • अन्य (Others): 2% वोट शेयर

5 फीसदी के अंतर से कांग्रेस की बढ़त का अनुमान 

एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के 44 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहने का अनुमान  हैं. वहीं बीजेपी के आशुतोष तिवारी के 39 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान जताया गया है. दोनों के बीच 5 फीसदी (Winning Margin) का अंतर रहने का अनुमान इस एग्जिट पोल ने जताया है. 

इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) यानी ASPK के उम्मीदवार दामोदर यादव को 15 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है, जो मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अन्य उम्मीदवारों को महज 2 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं.

अगर 3 अगस्त को आने वाले वास्तविक नतीजे एग्जिट पोल के इन अनुमानों के अनुकूल रहते हैं, तो दतिया में कांग्रेस एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करने में सफल साबित होगी. 

Bankipur Assembly By-Election Exit Poll: बांकीपुर में किसका दबदबा, रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल ने बता दिया !
 

Datia By-Election LIVE Updates: दतिया में शाम 6 बजे तक करीब 71.44% मतदान, पिछले चुनाव के मुकाबले 9 फीसदी कम हुई वोटिंग