Datia By Election Result: दतिया रूझानों के बीच ASP के प्रत्याशी दामोदर यादव का बड़ा दावा !

अशोक शर्मा

• 11:42 AM • 03 Aug 2026

Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव की मतगणना के दौरान आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रत्याशी दामोदर यादव ने 15वें राउंड में बारीक अंतर से परिणाम आने और मुकाबला पूरी तरह से त्रिकोणीय होने का दावा किया है.

दामोदर यादव
दामोदर यादव
Google CTA

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों के बीच आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रत्याशी दामोदर यादव का बड़ा बयान सामने आया है. मतगणना स्थल पहुंचे दामोदर यादव ने दावा किया है कि शुरुआती राउंड में भले ही बीजेपी और कांग्रेस आगे दिख रही हों, लेकिन आगे के राउंड में मुकाबला पूरी तरह से त्रिकोणीय हो जाएगा.

Read more!

शुरुआती रुझानों पर क्या बोले दामोदर यादव?

मतगणना के शुरुआती दौर पर बात करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव ने बताया कि शुरुआती दो राउंड में बीजेपी और कांग्रेस के बाद आजाद समाज पार्टी तीसरे स्थान पर चल रही है. उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे राउंड में बीजेपी को बढ़त मिली है, लेकिन आने वाले 7वें से 11वें राउंड (विशेषकर उदगुआ बेल्ट) में आजाद समाज पार्टी को बड़ी लीड मिलेगी. 

15वें राउंड में होगा फैसला, मार्जिन रहेगा बेहद कम

चुनाव परिणाम को लेकर दामोदर यादव ने दावा किया कि दतिया में मुकाबला बहुत बारीक (Thin Margin) रहने वाला है. जीत-हार का अंतर 5,000 वोटों से कम का ही रहेगा. उन्होंने कहा कि 15वें राउंड तक जाते-जाते स्थिति स्पष्ट होगी और त्रिकोणीय संघर्ष में मुकाबला अंतिम समय तक बेहद रोचक रहेगा.

बीजेपी और कांग्रेस की 'जुगलबंदी' पर बोला हमला

बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के चुनाव प्रचार को लेकर दामोदर यादव ने कहा कि एक तरफ पूरी सत्ता और दिग्गज चेहरे थे, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी व कांग्रेस प्रत्याशियों की जुगलबंदी थी. इन सबके बावजूद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा है और उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा है.

काउंटिंग और सत्ता के दुरुपयोग की आशंका

उपचुनाव में सत्ताधारी दल के प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर दामोदर यादव ने कहा कि उपचुनावों में गड़बड़ी की आशंकाएं हमेशा रहती हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद हैं और हर काउंटिंग टेबल पर 4-4 लोग तैनात किए गए हैं ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे. 

ये भी पढ़ें: MP Datia Bypoll Result 2026 Live Updates: दतिया उपचुनाव में चौथे राउंड में भी कांग्रेस का दबदबा, BJP पर बढ़त हुई और मजबूत