दतिया उपचुनाव में किस जाति ने किसे दिया वोट? रुद्रा रिसर्च के सर्वे में सामने आया पूरा चौंकाने वाला आंकड़ा

आशुतोष शुक्ला

• 05:32 PM • 06 Aug 2026

Datia by election result caste wise vote share: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार के बाद वोटों का जातिगत गणित सामने आ गया है. रुद्रा रिसर्च के सर्वे में कुशवाहा, ब्राह्मण, यादव, एससी और मुस्लिम वोटर्स के चौकाने वाले आंकड़े आए हैं. जानिए किस जाति के कितने प्रतिशत वोटरों ने किस उम्मीदवार को अपना वोट दिया.

दतिया उपचुनाव में किस जाति ने किसे दिया वोट?
दतिया उपचुनाव में किस जाति ने किसे दिया वोट?
Google CTA

Rudra Research Datia caste survey: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा. उपचुनाव के अंतिम नतीजों में कांग्रेस को 42.2% वोट मिले, बीजेपी को 38.6%, आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 14.3% और अन्य के खाते में 4.7% वोट गए. कांग्रेस ने यह मुकाबला 4% के अंतर से जीता. परिणाम आने के बाद रुद्रा रिसर्च ने दतिया के जातिगत आंकड़ों का सर्वे जारी किया है, जिससे यह साफ होता है कि किस समुदाय का झुकाव किस तरफ रहा.

Read more!

कुशवाहा वोटर्स में दिखा यह रुझान

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुशवाहा समाज की आबादी करीब 14% है. इस वर्ग के 54% लोगों ने कांग्रेस के घनश्याम सिंह का समर्थन किया, जबकि 38% ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को और 5% ने आजाद समाज पार्टी को वोट दिया.

ब्राह्मण समुदाय के 56% वोट बीजेपी को पड़ें

वहीं 14% आबादी वाले ब्राह्मण वोटर्स में बीजेपी को बढ़त तो मिली, लेकिन उतनी नहीं जितनी उम्मीद थी. ब्राह्मण समुदाय के 56% वोट बीजेपी के पाले में गए, जबकि 39% ने कांग्रेस और 2% ने आजाद समाज पार्टी को वोट दिया.

ठाकुर-बनिया, यादव और अन्य ओबीसी का वोटिंग पैटर्न

ठाकुर और बनिया समुदाय (अन्य सवर्ण), जिनकी आबादी क्षेत्र में लगभग 14% है, उनमें से 54% वोटर्स कांग्रेस के साथ रहे और 39% ने बीजेपी का रुख किया.

क्षेत्र के 8% यादव मतदाताओं में से 53% ने बीजेपी को, 27% ने कांग्रेस को और 16% ने आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को चुना.

इसके अलावा 17% आबादी वाले अन्य ओबीसी समाज के 47% वोट बीजेपी को और 38% वोट कांग्रेस को हासिल हुए.

दलित (SC) वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के वोट बैंक में दो अलग-अलग रुझान दिखे. क्षेत्र की 14% अहिरवार आबादी में से बड़ा हिस्सा यानी 63% वोट आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को मिला. यहां कांग्रेस को 19% और बीजेपी को 14% वोट ही मिल सके.

वहीं दूसरी ओर 11% आबादी वाले अन्य एससी वर्ग के 52% वोटर्स ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, जबकि 32% ने बीजेपी और 12% ने आजाद समाज पार्टी का समर्थन किया.

मुस्लिम और अन्य मतदाताओं का झुकाव

दतिया में करीब 4% मुस्लिम मतदाता हैं. इनमें से एकतरफा 89% वोट कांग्रेस के पक्ष में गए, जबकि बीजेपी और आजाद समाज पार्टी को 3-3 प्रतिशत वोट मिले.

क्षेत्र के लगभग 3% अन्य मतदाताओं की बात करें तो इनमें से 51% ने बीजेपी को, 41% ने कांग्रेस को और 6% ने आजाद समाज पार्टी को अपना वोट दिया. फिलहाल दतिया में हार के बाद बीजेपी भीतरघात और हार के कारणों पर समीक्षा कर रही है.

 यह भी पढ़ें: Gen-Z वोटरों ने दतिया में किसे बनाया पहली पसंद, Rudra Research के सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े