दतिया उपचुनाव का प्रचार आज थम जाएगा, लेकिन वोटिंग से पहले इस सीट पर उपचुनाव को लेकर एक ओपिनियन पोल सामने आया है. सबके मन में एक ही सवाल है कि दतिया में कौन बाजी मारेगा? साल 2023 में कांग्रेस को मिली दतिया विधानसभा सीट अदालत के एक फैसले के बाद चली गई थी. तो क्या कांग्रेस दोबारा यहां खेला करेगी या बीजेपी खेल पलट देगी. ध्यान देने वाली बात है कि दतिया उपचुनाव का ऐलान होने के बाद बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देकर अशुतोष तिवारी को टिकट दिया था. इसके बाद मध्य प्रदेश की सियासत में इस सीट की चर्चा जोरों पर थी.
ADVERTISEMENT
2023 में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी, लेकिन यहां से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती, बैंक फ्रॉड मामले में दोषी पाए गए थे. जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई और यहां पर उपचुनाव हो रहा है. वोट वाइब के ओपिनियन पोल की मानें तो इस बार बीजेपी को कांग्रेस पर मामूली बढ़त हासिल है. ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को कुल मतों का 48.1 फीसदी वोट मिल सकता है, जो 2023 के करीब 46 फीसदी वोट के मुकाबले 2.1% ज्यादा है.
वहीं कांग्रेस को इस बार कुल मतों का 45.5 फीसदी वोट मिलने के दावा इस ओपिनियन पोल में किया गया है, जो 2023 के 50.3 फीसदी वोट के मुकाबले 4.8% कम है. वहीं इस बार यहां से चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी को 3 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी भी इस ओपिनियन पोल ने किया है.
तो क्या दतिया में है कांटें की टक्कर ?
इस ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी फिलहाल कांग्रेस से मात्र 2.6 फीसदी मतों से आगे है, क्योंकि ओपिनियन पोल में बीजेपी को कुल वोट का 48.1% जबकि कांग्रेस को 45.5% वोट मिलने का दावा किया है. मतलब कुल मिलाकर यहां पर मुकाबला काफी कांटे का है. वहीं आजाद समाज पार्टी को 3.0% और अन्य 3.3% फीसदी वोट मिलने का दावा इस ओपिनियन पोल में किया जा रहा है.
महिलाओं का झुकाव BJP की तरफ
वोट वाइब के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को मिलने वाले वोटों में 59.4 फीसदी महिला वोट का दावा किया जा रहा है. जबकि दावा है कि 44.6% पुरुषों का वोट मिल सकता है. यहां बीजेपी की तरफ पुरुषों के मुकाबले महिलाओं कर झुकाव ज्यादा नजर आ रहा है.
हालांकि कांग्रेस के मामले में ये उल्टा है. कांग्रेस को लेकर इस ओपिनयन पोल में दावा किया गया है कि उस मिलने वाले वोट में 48.4% पुरुषों का मत मिल सकता है. जबकि 36.1% महिलाओं का वोट कांग्रेस को मिल सकता है. कांग्रेस पार्टी में पुरूषों का झुकाव महिलाओं के प्रति ज्यादा है. ओपिनियन पोल के मुताबिक आजाद समाज पार्टी और अन्य को भी महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का वोट ज्यादा मिल सकता है.
दतिया उपचुनाव में दामोदर यादव ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया लेकिन कांग्रेस क्यों परेशान?
ADVERTISEMENT


