प्यार का नाटक, फिर प्राइवेट वीडियो और ब्लैकमेलिंग का खेल... महेंद्र बनकर शाहरुख ने अफसर युवती को फंसाया, फिर ऐसे खुला पूरा राज

आशुतोष शुक्ला

11 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 11 2026 12:55 PM)

Dewas News: पुणे में मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में कार्यरत सीनियर महिला अफसर देवास के शाहरुख बेग के जाल में फंस गई. आरोपी ने 'महेंद्र' बनकर फर्जी पहचान से दोस्ती की, फिर प्राइवेट वीडियो से ब्लैकमेल कर 18 लाख रुपये ऐंठे और बैंक खातों से लाखों का संदिग्ध लेनदेन कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Dewas News
Dewas News
Google CTA

Dewas Blackmailing Case: पुणे में एक नामी मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में सीनियर अफसर के पद पर कार्यरत युवती के साथ धोखा, लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. देवास के रहने वाले एक युवक ने खुद को 'महेंद्र सिंह चंद्रावत' बताकर युवती को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया. जब आरोपी का असली नाम शाहरुख बेग सामने आया, तब तक वह पीड़िता का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण कर चुका था.

Read more!

फर्जी पहचान बताकर बनाया शिकार, प्राइवेट वीडियो से किया ब्लैकमेल

पीड़िता पुणे में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर पद पर कार्यरत थी. वहीं उसकी मुलाकात देवास निवासी शाहरुख बेग से हुई. आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर अपना नाम 'महेंद्र सिंह चंद्रावत' बताया. सादगी और फर्जी हिंदू पहचान के झांसे में आकर युवती उसकी बातों में आ गई. आरोप है कि शाहरुख ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से उसके बेहद निजी फोटो और वीडियो बना लिए. बाद में जब पीड़िता को उसकी असली मुस्लिम पहचान का पता चला, तो आरोपी ने उन प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. बदनामी के डर से पीड़िता सहम गई और आरोपी उससे करीब 18 लाख रुपये ऐंठ चुका है.

MNC अफसर के नाम पर कराए लोन और महंगे फोन, बैंक अकाउंट हुए फ्रीज

ब्लैकमेलिंग का यह खेल केवल पैसों तक ही सीमित नहीं रहा. आरोपी ने पीड़िता के नाम पर कई बैंक लोन निकलवा लिए और महंगे मोबाइल फोन फाइनेंस करवा लिए, जिनकी ईएमआई आज भी पीड़िता को अपनी जेब से भरनी पड़ रही है. इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के बैंक खातों का इस्तेमाल संदिग्ध लेनदेन के लिए भी किया. वडोदरा से हुए इन संदिग्ध ट्रांजैक्शन और करीब 25 से 30 लाख रुपये की हेराफेरी के चलते पीड़िता के दो बैंक खाते भी फ्रीज हो चुके हैं, जिसके सिलसिले में साइबर पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है.

करणी सेना ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले किया

जब पीड़िता ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे और उसके भाई को जान से मारने की सीधी धमकी दे डाली. पीड़िता पूरी तरह टूट चुकी थी. इस पूरे मामले की जानकारी जब राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं को मिली, तो उन्होंने आरोपी शाहरुख बेग को खोज निकाला और उसे पकड़कर देवास के सिविल लाइन थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया. करणी सेना के पदाधिकारियों ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और कानून को सख्त बनाने की मांग की है.

आरोपी के पिता के बयानों से भड़की पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी के पिता अलीम बेग से बात की, तो उसने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि "तुम जैसी हिंदू लड़कियां इसी लायक होती हो, तुम घर से बाहर क्यों निकलती हो." पीड़िता ने आरोपी के साथ-साथ उसके पिता पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल देवास पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शाहरुख बेग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: MP Crime News: इतनी बड़ी कंपनी की लेडी अफसर कैसे 'लव जिहाद' की शिकार हो गई ? बड़ा खुलासा !