2 महीने पहले मृतक देवकृष्ण ने पत्नी प्रियंका को लेकर प्रेमी कमलेश से क्या कहा था? धार हत्याकांड में आया नया एंगल

धार के राजोद में मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का सनसनीखेज खुलासा. पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है. 2 महीने पहले देवकृष्ण ने पत्नी प्रियंका को लेकर कमलेश को चेतावनी दी थी. पढ़ें पूरी कहानी.

NewsTak
धार हत्याकांड में आया नया अपडेट.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश के धार जिले के  गोंदीखेड़ा से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति के कत्ल की साजिश रची, बल्कि महज 1 लाख रुपये में अपने सुहाग का सौदा कर दिया. मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की इस बेरहम हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोग हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. इधर पुलिस जांच में पूरे केस की और भी परतें खुल रही हैं. इसमें चेतावनी वाली बात भी सामने आई है. 

Read more!

चेतावनी बनी मौत का फरमान ?

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की पटकथा दो महीने पहले ही लिख दी गई थी. मृतक देवकृष्ण ने अपनी पत्नी प्रियंका का पीछा करने वाले प्रेमी कमलेश पुरोहित को सख्त चेतावनी दी थी कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे. बस यही बात कमलेश को चुभ गई और उसने प्रियंका के साथ मिलकर देवकृष्ण को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया. 

प्रियंका ने पति को खाने में दी थी नशे की दवा

7 अप्रैल की रात को इस काली साजिश को अंजाम दिया गया. योजना के मुताबिक, पत्नी प्रियंका ने अपने ही पति को खाने में नशे की दवा खिलाकर गहरी नींद में सुला दिया. प्रेमी कमलेश ने 1 लाख रुपये की सुपारी देकर सुरेंद्र भाटी नाम के किलर को हायर किया था. प्रियंका ने कातिल के लिए घर के दरवाजे खुले छोड़ दिए. रात के अंधेरे में सुरेंद्र घर में दाखिल हुआ और सो रहे देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 

'मैं खूबसूरत और तुम काले हो...डिजर्व नहीं करते'...सोनम रघुवंशी की राह पर चलने वाली प्रियंका की नई कहानी पता चली

मगरमच्छ के आंसू और लूट की झूठी कहानी 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी प्रियंका घंटों तक पुलिस और परिवार के सामने मगरमच्छ के आंसू बहाती रही. उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की एक झूठी कहानी भी गढ़ी, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों और तकनीकी जांच के सामने उसकी चालाकी ज्यादा देर टिक नहीं सकी. 

सड़कों पर आक्रोश: 'फांसी दो, न्याय दो' 

देवकृष्ण अपने परिवार का इकलौता चिराग था. उसकी मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. हाथों में तख्तियां लिए लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि ऐसी महिलाओं को कड़ी सजा नहीं मिली, तो समाज में अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे. प्रशासन ने ज्ञापन लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. 

किलर फरार

पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, मुख्य शूटर सुरेंद्र भाटी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं. 

धार वाली प्रियंका जब चिल्लाई तब कमरे में पहुंचे लोगों ने क्या देखा? सास ने अर्धनग्न वाली कहानी बताकर खोल दी पोल!

 

    follow google news