कमलनाथ के बेटे ने लिस्ट आने से पहले कर दिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान; मंशा क्या है?

रवीशपाल सिंह

18 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 18 2023 12:10 PM)

MP Election 2023: ‘कपड़ा फाड़िए’ वाले विवाद से कांग्रेस अभी पूरी तरह निकल नहीं पाई है कि अब एक दूसरा विवाद पार्टी के के पीछे पड़ गया है. दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने अभी भले ही कमलनाथ को छोडकर छिंदवाड़ा ज़िले की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया हो, लेकिन स्थानीय सांसद और कमलनाथ […]

Nakulnath, Nakulnath News, kamalnath, kamalnath News, Parliament Winter session 2023, mp news, Madhya Pradesh News, Nakulnath News
Nakulnath, Nakulnath News, kamalnath, kamalnath News, Parliament Winter session 2023, mp news, Madhya Pradesh News, Nakulnath News
Google CTA

MP Election 2023: ‘कपड़ा फाड़िए’ वाले विवाद से कांग्रेस अभी पूरी तरह निकल नहीं पाई है कि अब एक दूसरा विवाद पार्टी के के पीछे पड़ गया है. दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने अभी भले ही कमलनाथ को छोडकर छिंदवाड़ा ज़िले की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया हो, लेकिन स्थानीय सांसद और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अब तक 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा. इसकी घोषणा सार्वजनिक रूप से मंच से कर दी है. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है.

Read more!

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. छिंदवाड़ा ज़िले की 7 सीटों में एक पर उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए कमलनाथ को मैदान में उतारा. अब उम्मीदवारी के बाद पहली बार भोपाल आये पत्रकारों से जब पत्रकारों ने पूछा कि छिंदवाड़ा की बची हुई 6 सीटों पर नामों का ऐलान कब होगा तो कमलनाथ ने सबको चौंकाते हुए नकुलनाथ का नाम लिया और कहा कि कांग्रेस से पहले नकुलनाथ छिंदवाड़ा की सीटों का ऐलान करेंगे.

इधर, पिता कमलनाथ ने ऐलान किया और उधर, बेटे नकुलनाथ ने शाम को ही छिंदवाड़ा की एक सीट पर एक प्रत्याशी का ऐलान कर दिया. इन दिनों नकुलनाथ छिंदवाड़ा जिले की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जाकर प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं. अब तक तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान वह कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: MP: टिकट नहीं मिला तो बागी हो गए ये नेता, किसी ने थामा दूसरी पार्टी का दामन तो कोई लड़ रहा निर्दलीय

नकुलनाथ ने खुलेआम कर दिया ऐलान

सांसद नकुलनाथ अब तक परासिया, अमरवाड़ा और पांढुर्ना विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का मंच से खुलेआम ऐलान कर चुके हैं. नकुलनाथ ने परासिया से विधायक सोहन वल्मीक, अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह और पांढुर्ना से विधायक नीलेश उइके उम्मीदवार बता चुके हैं. हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस की दिल्ली में हो रही CEC की बैठक में अभी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा चल ही रही है. इधर, नकुलनाथ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं. बीजेपी ने इसे नये तरह का परिवारवाद बताते हुए तंज कसा है.

हालांकि कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि जिस छिंदवाड़ा ज़िले में कमलनाथ की वजह से कांग्रेस का यहां संसदीय सीट से लेकर सरपंच तक के पद पर कब्ज़ा है. अगर वहां नकुलनाथ नामों का एलान कर भी रहे हैं तो इसमें गलत क्या है?

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: CEC ने 86 उम्मीदवारों के नामों पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी लिस्ट

अब कांग्रेस की सूची का इंतजार

नकुलनाथ की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान के बाद अब सबकी नज़र कांग्रेस की सूची पर टिक गई है. अब कांग्रेस के द्वारा जो सूची जारी की जाएगी उसमें यदि नकुलनाथ की ओर से बताए गए नाम होते हैं तो संकेत साफ है कि छिंदवाड़ा ज़िले की विधानसभाओं की टिकटों के ऐलान में कांग्रेस नहीं नाथ परिवार की ही चलती है.