MPBSE Topper Marksheet: गुना के शैलेंद्र धाकड़ ने 10वीं में टॉप कर सबको चौंकाया, यहां देखें उनकी मार्कशीट और नंबर

न्यूज तक डेस्क

06 May 2025 (अपडेटेड: May 6 2025 2:03 PM)

MPBSE Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में सेलेंद्र धाकड़ ने शानदार प्रदर्शन किया. घर में जश्न का माहौल, मम्मी-पापा और टीचर्स दे रहे हैं बधाई.

NewsTak
Google CTA

MPBSE Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित होते ही सेलेंद्र धाकड़ का नाम पूरे इलाके में चर्चा में आ गया. सेलेंद्र के10वीं में शानदार प्रदर्शन से उनके घर वाले गर्व महसूस कर रहे हैं. उनकी सफलता से घर में खुशी का माहौल है और स्कूल से लेकर मोहल्ले तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है.

Read more!

माता पिता ने जाहिर की खुशी 

सेलेंद्र के पिता मनोज धाकड़ और मां सीमा बाई धाकड़ बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि सेलेंद्र शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रहा है और उसकी मेहनत ने आज यह मुकाम दिलाया है.

500 में से मिले 493 अंक

 

गुना जिले के छात्र सेलेन्द्र धाकड़ ने मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं.  उन्होंने  हिंदी में 100 में से 98, अंग्रेजी में 100 में से 99, संस्कृत में 100 में से 99, गणित में 100 में से 98, विज्ञान में 100 में से 98 और सामाजिक विज्ञान में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए. इस प्रकार सेलेन्द्र ने हर विषय में लगभग पूर्ण अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. 

कैसा रहा रिजल्ट

एमपी बोर्ड 2025 के रिजल्ट में इस बार कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा, जबकि 12वीं में 74.48% छात्र सफल हुए हैं. कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है, वहीं 12वीं की टॉपर प्रियल द्विवेदी बनी हैं. खास बात यह रही कि इस साल दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा.

सीएम ने दी बधाई 

वहीं, रिजल्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी स्टूडेंट्स को  बधाई दी है.  उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जो विद्यार्थी सफल नहीं हो सके, वे निराश न हों, नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आपको शीघ्र ही पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा "

ये भी पढ़ें: MPBSE Topper Marksheet: प्रज्ञा जायसवाल ने गजब कर दिया, दसवीं में 100 परसेंट नंबर लाकर सबको चौंकाया!