देश में विदेशी मेहमानों के साथ बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है. यहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राधे गुर्जर नामक युवक पर एक रूसी महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए रील बनाने का आरोप लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी राधे गुर्जर को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रूस की रहने वाली महिला ग्वालियर किले पर घूमने आई थी. इस दौरान यहां सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर भी मौजूद था. आरोपी ने रशियन युवती से बातचीत शुरू की. इसके बाद उसने एक युवती के साथ एक रील बनाई. आराेप है कि इस रील में राधे गुर्जर ने महिला को लेकिन कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. रील के वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया.
पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर ग्वालियर सहित तमाम लोगाें ने नाराजगी जाहिर की. सबका एक सुर में कहना था कि विदेशी मेहमान के साथ इस तरह का व्यवहार को बर्दास्त नहीं किया जा सकता. मामला बढ़ने के बाद वीडियो पुलिस की नजर में आ गया. इसके बाद मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी.
वायरल होते ही वीडियो किया डिलीट
पुलिस ने तुरंत राधे गुर्जर को पकड़ लिया. सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि राधे गुर्जर ने ये वीडियो पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया था. हलांकि, इसके बाद भी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की. फिलहाल आरोपी युवक ने महिला से माफी भी मांग ली है.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर 'व्यूज' के चक्कर में गई जान, MP के मऊगंज में रील बनाने के दौरान खौफनाक हादसा, 3 की मौत
ADVERTISEMENT


