Gwalior Murder Case: ग्वालियर के मुरार थाना इलाके में एक विवाहिता की हत्या में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के बाद पति ने खुद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस का दावा है कि पति ने खुद कबूला है- ''हां मैंने अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव की हत्या की है.'' पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बेटे से भी कहा था- ''मैंने तुम्हारी मां को मार दिया.'' जहां एक तरफ पूरे देश में पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए निर्जला उपवास थीं. घरों में पकवान बन रहे थे और चांद का दीदार करने के लिए तैयारियां जोरों पर थीं वहीं त्यागी नगर में सनसनी फैल गई थी.
ADVERTISEMENT
जिस पति के लिए मधु श्रीवास्तव ने निर्जला व्रत रखा वही उसकी प्राणों का प्यासा बन गया. उसने शक के चलते हंसते-खेलते जिंदगी को बर्बाद कर दिया. इससे पहले कि मधु सज-धज कर पति और चांद को छलनी में देखती पति ने उसे दुनिया से जुदा कर दिया. ये सब हुआ अवैध संबंधों के शक के चलते. करवा चौथ पर गिफ्ट में मिली पांवों की बिछिया मधु के मौत वजह बन गई.
प्रेम विवाह का दुखद अंत
आनंद और मधु एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे. साल 2010 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इनकी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था. अचानक आनंद के मन में शक के बीज पनपने लगे. पुलिस जांच के मुताबिक आनंद पत्नी मधु के चरित्र पर शक करने लगा. उसे लगने लगा कि पत्नी और बड़े भाई के बीच कुछ चल रहा है. ये शक घरेलू विवाद में बदल गया. आनंद के दिल में प्यार की बजाय नफरत की आग भड़कने लगी.
बिछिया वाली गिफ्ट की क्या है कहानी?
अब सवाल ये है कि बिछिया वाली कहानी क्या है. दरअसल करवा चौथ पर मधु के पास चमकती हुई बिछिया आनंद ने देख ली. उसने पूछ ये कहां से आया. उसे संतुष्टजनक जवाब नहीं मिला. उसे आशंका थी कि ये बिछिया पत्नी को बड़े भाई या भसुर ने गिफ्ट की है. बिछिया देखते ही उसके सीने में आग धधकने लगी. उसने आव देखा न ताव और घर में पड़े मूसल से पत्नी की हत्या की दी. पुलिस ने मूसल जब्त कर लिया है.
पुलिस ने क्या बताया?
सीएसपी मुरार संदीप बांगरे के मुताबिक शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक और घरेलू विवाद की बात सामने आई है. आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर शक की यह आग इतनी कैसे बढ़ी कि आरोपी ने अपनी पत्नी की जान ही ले ली.
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए एयरफोर्स कर्मी का इंजीनियर बेटा बना चोर फिर किया बड़ा कांड
ADVERTISEMENT


